Author: दिनरात खबर

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एयर फोर्स वन के स्थान पर बोइंग 747-8 जंबो जेट से सवारी करते नजर आएंगे। बोइंग 747-8 जंबो जेट कतर का है। कतर का शाही परिवार उन्हें उपहार के रूप में बोइंग 747-8 जंबो जेट भेंट करने जा रहा है। यह बेहद मूल्यवान और आलीशान विमान है। इसे हवाई महल और उड़ता हुआ महल भी कहा जाता है। एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है अमेरिकी सरकार के लिए अब तक का सबसे बड़ा विदेशी उपहार होगा।ट्रंप प्रशासन कतर के शाही परिवार से इसे स्वीकार करने…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार आधीरात रायपुर-बलौदबाजार रोड पर सारागांव के पास माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंपर से टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि देररात खरोरा इलाके में हुए हादसे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मृत्यु की सूचना मिली है। घायलों को रायपुर के मेडिकल कालेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।। हादसे में मरने वालों में चार बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा…

Read More

भोपाल। आज पूरा देश वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) मना रहा है। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए सोमवार की रात खास खगोलीय घटना होने जा रही है। आम पूर्णिमा की तुलना में बुद्ध पूर्णिमा का चंद्रमा न केवल छोटा महसूस होगा, बल्कि इसकी चमक भी अपेक्षाकृत कमजोर होगी। इस दौरान चंद्रमा सूर्यास्‍त के बाद शाम को पूर्व दिशा में उदित होता दिखेगा और रातभर आकाश में रहकर सुबह सवेरे पश्चिम दिशा में अस्‍त होगा। नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि आज रात्रि चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली जल्द ही फिल्म ‘केसरी वीर’ के जरिए हिंदी सिनेमा में एक बार फिर जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म सोमनाथ मंदिर विध्वंस और उसकी वीरता से भरी रक्षा की कहानी को दर्शाती है, जिसमें सूरज एक साहसी योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी इस फिल्म को लेकर ‘हिदुस्थान समाचार’ से खास बातचीत में अपने किरदार की गहराइयों को शेयर किया, बल्कि इस भूमिका के लिए की गई कड़ी मेहनत, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और मानसिक तैयारी के साथ- साथ अपने करियर को लेकर भी बात की। किन चीजों ने आपको इस कहानी से…

Read More

प्रयागराज। संत जोसफ कॉलेज के कक्षा 7 के छात्र हारिस खान ने सोनीपत हरियाणा में 05 से 10 मई तक आयोजित एआईटीए (चैम्पियनशिप सीरीज-7) अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल का खिताब अपने नाम किया। हारिस ने फाइनल में तमिलनाडु के श्रविन रुबेस को 6-1, 6-2 से सीधे सेटों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले सेमीफाइनल में हारिस ने हरियाणा के यश दहिया को 6-0, 6-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। हारिस ने अंडर-14 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। अंडर-14 के सेमी फाइनल में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल 2 कंपनियों के मार्केट कैप में करीब तीन हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। इस सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), आईटीसी और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में…

Read More

अररिया। पाकिस्तान धोखेबाज है यह तो हर कोई जानता है, लेकिन वह अपनी कही बातों और किये गए वादों से भी पलट जाता है। ऐसा ही शनिवार को तब हुआ जब सीजफायर की घोषणा करने के बाद पाकिस्तान ने धोखे से फिर बॉर्डर पर गोलीबारी शुरू कर दी। युद्ध विराम की स्थिति में हुई इस क्रॉस बार्डर फायरिंग में बिहार के छपरा का लाल बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद हो गए। उन्होंने अपने साथियों को बचाने के लिए प्राणों की आहुति दी। अररिया सहित पूरे बिहार व उनके गांव छपरा के नारायणपुर में शोक की लहर है। मगर लोग…

Read More

नई दिल्ली। संघर्ष विराम का फैसला पाकिस्तान की पहल पर लिया गया है लेकिन सशस्त्र बलों का ऑपरेशन ‘सिंदूर’ अभी जारी रहेगा। आगे की रणनीति तय करने के लिए 12 मई को 12:00 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच वार्ता होगी। संघर्ष विराम का उल्लंघन रोकने के लिए भारत ने आज सुबह डीजीएमओ को एक और हॉटलाइन संदेश भेजा है। यदि आज रात या बाद में इन्हें दोहराया जाता है, तो हम इनका कड़ाई से जवाब देंगे। सेना प्रमुख ने पाकिस्तान के किसी भी उल्लंघन के मामले में जवाबी कार्रवाई के लिए हमारे सेना कमांडर को पूर्ण अधिकार दिए…

Read More

डेहरी आन-सोन:  पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दिन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के डेहरी आन सोन रेलवे स्टेशन परिसर से आरपीएफ ने रविवार को 12 किशोरियों के साथ एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया। रेलवे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर कपड़ा कारखाना में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को तमिलनाडु ले जा रहा था। आरोपित निरंजन कुमार पटना जिले के मसौढ़ी थानांतर्गत मातौड़ी गांव का निवासी है। आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के अनुसार प्लेटफार्म पर गश्ती के क्रम में आरपीएफ जवानों ने झुंड में किशोरियां को संदिग्ध हालत में देख उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान किशोरियों…

Read More

नालंदा,बिहारशरीफ । नालंदा जिले के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 49 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र की अस्मिता दत्तात्रय धोणे ने रविवार को स्वर्ण पदक जीतते हुए दो यूथ नेशनल वेटलिफ्टिंग रिकॉर्ड तोड़े है। धोणे ने क्लीन एंड जर्क और ओवरऑल टोटल दोनों में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने पांच महीने पहले दोहा, कतर में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में बनाया था। 2022 में उन्होंने इंदौर, मध्यप्रदेश में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत पदक जीता था।अस्मिता ने पहले 94 किग्रा के रिकॉर्ड को पार करते हुए 95 किग्रा का क्लीन एंड जर्क में…

Read More