Author: दिनरात खबर

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार रात गला रेतकर दो युवकों की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। रविवार देर रात धुर्वा पुलिस को सूचना मिली थी कि बालसिरिंग स्थित पुल के पास दो युवकों के शव देखे गए हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की, तो पता चला कि दोनों युवकों की हत्या को अंजाम किसी धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या किसी दूसरी जगह…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से सोमवार सुबह एक युवती का संदिग्ध स्थिति में फंदे से झूलता शव पुलिस ने बरामद किया। मामले में तीन युवकों-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना साकची थाना अंतर्गत आमबागान स्थित होटल ईआई डोराडो की है, जहां कमरे नंबर 506 में एक युवती का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान आजाद बस्ती निवासी रुखसार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के भीतर दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सोमवार को विराट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने सफेद जर्सी में बिताए 14 सालों के सफर को “शांत परिश्रम और जीवन भर के सबक” वाला अनुभव बताया। कोहली ने लिखा, “मैंने इस फॉर्मेट को अपना सब कुछ दिया और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है।” 9,230 रन, 30 शतक और एक ‘बैगी ब्लू’ गर्व 36 वर्षीय विराट कोहली ने अपने टेस्ट…

Read More

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा में होने वाली प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग में तीन अन्य भारतीय एथलीट्स के साथ हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब डायमंड लीग के किसी एक इवेंट में भारत की तरफ से चार एथलीट्स भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा 2023 में दोहा डायमंड लीग का खिताब जीत चुके हैं, जहां उन्होंने 88.67 मीटर भाला फेंका था। वहीं, 2024 में वह 88.36 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी उनसे गोल्डन थ्रो की उम्मीद की जा रही है। नीरज के साथ पुरुषों की…

Read More

नई दिल्ली।ओलंपियन किन्नन चेनाई और 18 वर्षीय सबीरा हारिस की जोड़ी ने साइप्रस के निकोसिया में आयोजित आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2025 में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। तुर्की को दी कांटे की टक्कर कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने तुर्की की टीम — टोल्गा टंसर और रुमेया काया — को 34-33 के करीबी अंतर से हराया। इससे पहले क्वालिफिकेशन में भारत ने 142 अंक बनाए थे और चीनी ताइपे की टीम (वान-यू लियू और कुन-पी यांग) को शूट-ऑफ में 4-2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्रवेश किया। सबीरा का शानदार…

Read More

भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल शांति है। युद्ध में हार और जीत के आकलन के बीच कुछ कहानियां राफेल की भी सुनवाई जा रही हैं। खासकर फ्रांस से प्राप्त राफेल जेट को लेकर अमेरिकी मीडिया में बहुत सारी बातें बिना सिर-पैर की हो रही हैं। पाकिस्तान ने 7 मई को यह दावा किया था कि उसने तीन राफेल समेत भारत के पांच जंगी जहाजों को गिरा दिया। पाकिस्तान अपने इन दावों के लेकर खुद ही हंसी का पात्र बना, उसके रक्षा मंत्री से एक विदेशी मीडिया ने जब पूछा कि सबूत क्या है, तो उन्होंने जवाब दिया कि सोशल…

Read More

पूर्वी चंपारण। पुलिस और एनआईए की संयुक्त कारवाई में मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से रविवार देर शाम 10 लाख रुपए के इनामी खलिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भारत विरोधी गतिविधियो में शामिल रहे आतंकी कश्मीर नेपाल में छिपकर रह रहा था।इन दिनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसको लेकर वह नेपाल से मोतिहारी पहुंचा था। पंजाब के लुधियाना सदर में खन्ना थाना क्षेत्र के ग्लावड्डी गांव निवासी कश्मीर सिंह वर्ष 2016 में पंजाब के पटियाला जिले के नाभा जेल ब्रेक के दौरान खालिस्तान लिबरेशन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कांग्रेस पार्टी की ओर से सेना और केंद्र सरकार को समर्थन देने के बावजूद डीडी न्यूज के ऐंकर अशोक श्रीवास्तव की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को साकची थाना पहुंचकर पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 8 मई 2025 को राष्ट्रीय टेलीविजन कार्यक्रम “दो टूक” में श्रीवास्तव ने कांग्रेस अध्यक्ष को “गद्दार” कहा और यह झूठा नैरेटिव गढ़ा कि कांग्रेस…

Read More

धनबाद। अवैध खदान में कोयले की कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 40 से 45 मजदूर घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में से 12 मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र एनएच 19 लेदाटाड़ में मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में पिकअप वैन में सवार महिला-पुरुष सभी मजदूर घायल हो गए हैं। स्थानीय लोग सभी को किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची लेकर पहुंचे।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा में  एक हादसे में 45 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेन महतो के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेन महतो तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक पानी में उसका कोई अता-पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय युवकों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया । देर शाम में वीरेन…

Read More