Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

हारिस ने नेशनल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में लगातार चौथा खिताब अपने नाम किया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 11, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

प्रयागराज। संत जोसफ कॉलेज के कक्षा 7 के छात्र हारिस खान ने सोनीपत हरियाणा में 05 से 10 मई तक आयोजित एआईटीए (चैम्पियनशिप सीरीज-7) अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल का खिताब अपने नाम किया। हारिस ने फाइनल में तमिलनाडु के श्रविन रुबेस को 6-1, 6-2 से सीधे सेटों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले सेमीफाइनल में हारिस ने हरियाणा के यश दहिया को 6-0, 6-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। हारिस ने अंडर-14 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। अंडर-14 के सेमी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के प्रथम सीडेड वेदांत शुक्ला को 6-4, 6-0 से सीधे सेटों में पराजित किया। अंडर-14 फाइनल में दिल्ली के रेयांश भल्ला के हाथों उन्हें 6-3, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। परन्तु अपने ज़बरदस्त फोरहैंड और ड्राप शॉट्स से सभी का दिल जीत लिया। हारिस ने अंडर-14 (डबल्स) में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और उप विजेता का खि़ताब जीता।

इस जीत के साथ हारिस ने अपने टेनिस कैरियर का लगातार चौथा एआईटीए चैम्पियनशिप का खि़ताब जीत कर यह दिखा दिया कि मेहनत और लगन से बड़ा से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इन उपलब्धियों पर उनके कोच सैफ इकबाल ने बधाई देते हुए आने वाले टूर्नामेंट में ऐसे ही प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी।

See also  महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.