पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र के सरमोंदा गांव के बाहर जुड़ी डूंगरी के समीप डंफर चालक माधव सरदार (51 ) का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना रविवार सूबह की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और मामले की गहन जांच की मांग की है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि माधव सरदार एक सरल स्वभाव के इंसान थे, जो दशकों से वाहन चालक का काम करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। रविवार की सुबह भी वह अपने काम के लिए निकले थे, लेकिन…
Author: दिनरात खबर
हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कर्ज के दबाव में आकर पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर शाम डोमजूर थाना अंतर्गत बांकाड़ा के सरतपल्ली इलाके की है। घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किये गये। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शेफाली घोरुई (65), उनकी बेटी संगीता घोरुई (45) और बेटे शुभमय घोरुई (42) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि जहर खाने से तीनों लोगों की मौत हुई है। पीडब्ल्यूडी के संविदा कर्मचारी शुभमय ने विभिन्न स्थानों से ऋण ले रखा था। वह कर्ज को लौटा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान युद्धविराम (सीजफायर) समझौते को “सभी के हित में” बताया और इस पहल को पाकिस्तान की “शांति-प्रिय सोच” का प्रतीक करार दिया। प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “हम एक जिम्मेदार देश हैं। हमने बार-बार दिखाया है कि हम शांति के पक्षधर हैं। यह सीजफायर समझौता सभी के लिए लाभकारी है और हमने इसे बहुत सकारात्मक भावना के साथ स्वीकार किया है।” उन्होंने अपने संबोधन में सऊदी अरब और चीन जैसे मित्र देशों का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के…
नई दिल्ली/बीजिंग। भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार देर रात अहम टेलीफोनिक वार्ता हुई। इस बातचीत का केंद्र बिंदु हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और क्षेत्रीय शांति रहा। डोभाल ने वांग यी को स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले में भारतीय नागरिकों की गंभीर क्षति के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक थी। उन्होंने कहा, “भारत युद्ध नहीं चाहता, यह हमारी पसंद नहीं थी, लेकिन आतंकी हमले के जवाब में एक्शन जरूरी था।” उन्होंने आशा जताई कि भारत और पाकिस्तान दोनों…
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह अब कंगना रनौत भी हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने के बाद कंगना काे हाॅलीवुड से ऑफर मिला है। खबर है कि उन्हें एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म ऑफर हुई है, जिसे लेकर वे काफी चर्चा है। कंगना काफी समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थीं, लेकिन वह किसी साधारण स्क्रिप्ट से समझौता नहीं करना चाहती थीं। अब जाकर उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली है, जो न केवल उनकी प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर दिखाने का मौका देगी, बल्कि दर्शकों को…
कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत पूर्णानगर गांव में गुरुवार रात एक कुएं में गिरे डीजल पंप सेट को निकालने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बहादुर राणा (30) और सुरेंद्र साव (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूर्णानगर निवासी दोनों युवक गुरुवार देर रात खेत में पटवन के लिए इस्तेमाल होने वाले डीज़ल पंप जो कि उक्त कुएं में गिर गया था उसे निकालने के लिए पहुंचे। रात में दोनों युवक रस्सी के सहारे कुएं में घुसे, जिसके बाद जब वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो आसपास मौजूद लोगों…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के तनाव और व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 548.12 अंक यानी 0.68 फीसदी टूटकर 79,786.69 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 152.50 अंक यानी 0.63 फीसदी फिसलकर 24,121.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में गिरावट है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर में गिरावट है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य में नक्सल संगठन के तेलंगाना कैडर के प्रवक्ता ने पर्चा जारी कर छह महीने तक युद्धविराम की घोषणा की है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी नक्सलियों से वार्ता को शांति समिति का गठन करने की बात कही है। नक्सली प्रवक्ता जगन ने पर्चा जारी कर छह महीने तक युद्धविराम की घोषणा कर दी है। नक्सलियाें द्वारा तेलगु भाषा में जारी पर्चे में लिखा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और कविता ने भी शांति वार्ता के लिए पहल करने और इसके लिए समिति का गठन करने के लिए नक्सलियाें…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है। यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को पहली पारी के बीच में ही छोड़ने के फैसले के बाद सामने आया। धर्मशाला और आस-पास के इलाकों के एयरपोर्ट बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित…
पटना। राजधानी में महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। फ्रेजर रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल परिसर में आयोजित समारोह में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराणा प्रताप जी की 485वीं जयंती पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस…
