Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

इंडस्ट्री में हर मोड़ पर मिलती है चुनौती: सूरज पंचोली

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 11, 2025 अन्य खबरें No Comments5 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली जल्द ही फिल्म ‘केसरी वीर’ के जरिए हिंदी सिनेमा में एक बार फिर जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म सोमनाथ मंदिर विध्वंस और उसकी वीरता से भरी रक्षा की कहानी को दर्शाती है, जिसमें सूरज एक साहसी योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी इस फिल्म को लेकर ‘हिदुस्थान समाचार’ से खास बातचीत में अपने किरदार की गहराइयों को शेयर किया, बल्कि इस भूमिका के लिए की गई कड़ी मेहनत, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और मानसिक तैयारी के साथ- साथ अपने करियर को लेकर भी बात की।

किन चीजों ने आपको इस कहानी से जुड़ने के लिए आकर्षित किया?

मुझे हमेशा से एक वॉरियर का किरदार निभाना था और हर अभिनेता को ये मौका नहीं मिलता है। मेरी फिजिक देखकर फिल्म मेकर्स मेरे पास आए और उन्हें लगा कि मैं एक युवा योद्धा की तरह दिखता हूं। मैंने अपनी सेहत का बड़ा ध्यान रखा है। फिल्म की संसक्रिप्ट जब मेरे पास आई तो मैं हैरान रह गया क्योंकि मैं एक दिन पहले ही सोमनाथ के दर्शन करके लौटा था। आप इसे इत्तेफाक कहें या फिर ईश्वर की कृपा लेकिन सोमनाथ के दर्शन के बाद ही मुझे ये फिल्म ऑफर हुई। मुझे मेकर्स ने बताया कि सोमनाथ मंदिर पर एक फिल्म बना रहे हैं। ये सपने के सच होने जैसा मौका है। मैं ईश्वर का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया।

इस रोल के लिए मानसिक रूप से खुद को किस प्रकार से तैयार किया?

फिजिकली तो मेरे लिए ये उतना मुश्किल नहीं था, क्योंकि मैंने अपनी फिटनेस को मेंटेन रखा था और हमेशा खुद का ख्याल रखा था। फिल्म के सीन्स बेहद मुश्किल थे और ये कहानी बेहद इमोशनल है, इसने मुझे भी मानसिक रूप से झकझोर दिया। फिल्म के डायलॉग्स भी मुश्किल थे। इस किरदार में बहुत दर्द है जो पर्दे पर दर्शाना मेरे लिए आसान नहीं था।

See also  शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सुनील शेट्टी की साथ आपने पहली बार काम किया, कैसा अनुभव था?

सुनील सर के साथ तो पहली बार काम किया, लेकिन शेट्टी के साथ मैंने दूसरी बार काम किया, क्योंकि मैंने उनकी बेटी अथिया के साथ पहले काम कर चुका हूं। मेरा हमेशा से मन था कि मैं एक ऐसे लीजेंडरी एक्टर के साथ काम करूं और मेरी ये इच्छा पूरी हुई है।

आपको लगता है फिल्मों की कहानी को लेकर अब ऑडियंस भी बहुत सख्त हो गई है ?

आज हम ऐसे युग में जी रहे हैं, जहां आप पूरा दिन बिना खाना खाए एक रील में व्यस्त रह सकते हो। हर चीज इतनी फास्ट और उपलब्ध है कि लोग तुरंत निर्णय कर करते हैं, लेकिन अगर आप सही तरह की फिल्म बनाओ और अच्छी कहानी पेश करो तो लोग उसे जरूर देखेंगे। अब आ ऑडियंस भी बहुत स्मार्ट हो गई है और उन्हें ये बात बखूबी समझती है कि क्या मार्केटिंग हो रही है और उन्हें क्या बेचने की कोशिश की जा रही है। अगर किसी कहानी में एक्टर की हार्ड वर्क नहीं दिखती है तो वे उसके परफॉर्मेंस को फेल करने में समय नहीं लगाएगी। अच्छी पसंद की जाएंगी।

आपके पैरेंट्स इंडस्ट्री में काफी काम कर चुके हैं, उनकी लेगेसी को आगे बढ़ाने का प्रेशर आप पर रहा है?

नहीं, ये मेरा अपना सफर है जो बेहद अलग है। मेरे पेरेंट्स भी मुझसे यही बात कहते हैं। खुशनसीबी से मुझपर वो प्रेशर तो कभी नहीं रहा है। ये मेरा अपना सफर सफर है और मैंने जो सपने देखे हैं उसे मुझे ही पूरा करना है। मैंने अपने जीवन में निगेटिव चीजों से खुद को प्रभावित करना कम कर दिया है। मैं भी एक इंसान हूं। हां, कभी-कभी कुछ चीजें आपको आहत कर सकती है लेकिन आप कितने लोगों को चुप कर पाओगे। हर किसी का अपना ओपिनियन होता है। ये इंडस्ट्री ही ऐसी है कि आपको बहुत से निगेटिव कमेंट्स भी लेने होंगे। ये इंडस्ट्री कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है और ये ऐसे ही काम करती है। अगर आप सोचते हो कि लोग आपके बारे में क्यों बात कर रहे हैं तो आप शायद गलत जगह पर है।

See also  अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद

स्टार किड होने के बावजूद आपके लिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाना कितना मुश्किल रहा है?

हर एक्टर का अपना सफर होना है। मेरी जनीं तो बेहद अलग रही है। मुझे लगता है कि एक स्टार किड के लिए अपनी जगह बना पाना उतना ही मुश्किल है जितना कि एक न्यूकमर के लिए है। एक बाहरी कलाकार तो ट्रोलिंग कम मिलेगी लेकिन एक स्टार किड को बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि उसे अन्य लोगों के मुकाबले उसे अधिक रिसोर्स मिलते हैं। अगर आप में हुनर नहीं है तो आपको काम नहीं मिलेगा फिर भले ही आप स्टारकिड हो। आपको खुद को प्रूव करना ही होगा।

आपके बुरे समय में अध्यात्म ने आपको आगे बढ़ने में कितनी मदद की है?

अध्यात्म ने मेरी बड़ी मदद की है क्योंकि वहां से हमें सकारात्मकता मिलती है। आप देखिए, मैं सोमनाथ गया और वहां से मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया। पता नहीं लोग मानेंगे या नहीं, लेकिन ईश्वर ने मेरी जिंदगी बदल दी है। इसके अलावा मेरे लिए मेरा शरीर ही मेरा मंदिर है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.