जयपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। जैसलमेर में सोमवार दोपहर एक बम मिला, जिसे सेना के बम निरोधक दस्ते ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया। यह बम शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सेना को बुलाकर बम को डिस्पोज किया गया। श्रीगंगानगर और इसके चार उपखंडों में सीमा से सटे तीन किलोमीटर क्षेत्र में रात सात बजे से सुबह छह बजे तक आमजन की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।…
Author: दिनरात खबर
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को भगवान बुद्ध की जयंती पर शहर के बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुये और भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में प्रतिस्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापूरम से लाये गए वृक्ष की पूजा-अर्चना करायी गई। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि के सामने भी पूजा-अर्चना, परिक्रमा और ध्यान किया। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर राज्य, देश और विश्व शांति…
पटना। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में 10 मई को की गई गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त हुये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को सामवार को अंतिम विदायी दी गयी। तमाम सरकारी रस्म और गार्ड ऑफ ऑनर की आदायगी के बाद बलिदानी को नम आंखो से विदा किया गया। इससे पहले जनाजे की नमाज अता की गयी। इस मौके पर ग्रामीणों ने वीर शहीद मोहम्मद इम्तियाज अमर रहे, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाये। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जलालबसंत पंचायत के नारायणपुर गांव में शहीद का…
पूर्वी चंपारण। झारखंड के चतरा जिले का कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अनूप यादव समेत तीन तस्करों को एसटीएफ और रामगढ़वा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में करोड़ों की अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुगौली-रामगढवा के बीच भैंसड़ा गांव के समीप एक आम के बगीचे में मादक पदार्थों की बड़ी खेप की डील होने वाली है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और रामगढ़वा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झारखंड चतरा निवासी अनूप यादव, मंटू पासवान और…
पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव के चंद्रधन ठाकुर के पुत्र और आर्मी जवान राजेंद्र कुमार ठाकुर (34) की रविवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को एमएमसीएच में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र कुमार ठाकुर बाइक से रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गुरहा मोड़ के पास उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरी बाइक से हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों…
गिरिडीह। शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रही बाराती वाहन सोमवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी । इस हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई। चार अन्य बाराती घायल हो गए । घटना गिरिडीह डुमरी पथ के जोड़ा पहाड़ी के पास की है। मृतकों में पीरटांड़ थाना इलाके के कुम्हरलालो निवासी संतोष कुमार वर्मा ( 36 ) और मुफ्फसिल थाना इलाके के पालमो पंचायत निवासी विनोद दास ( 32 ) शामिल हैं । घायलों में कुम्हरलालो निवासी खीरू वर्मा (44), पप्पू वर्मा (40), बबलू वर्मा (45), प्रदीप वर्मा (40 ) और सोनू कुमार (20) शामिल हैं…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बासाहातु गांव के युवक मुंडा मंजीत हाईबुरू की रविवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हारिया के पास सड़क किनारे उसका शव देखा और तुरंत पान्ड्राशाली ओपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मृणाल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार मंजीत रविवार शाम दोपाई बाजार की ओर गया था, लेकिन रातभर वापस…
सफलता आसानी से नहीं मिलती है। अभिनय के क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाना आसान नहीं है। वर्षों की अस्वीकृति, प्रयास और संघर्ष के बाद किसी- किसी को फिल्मों में काम करने का अवसर मिलता है। बॉलीवुड में कई लोगों ने अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और दुनियाभर में ख्याति हासिल की है। ऐसे ही एक स्टार हैं सुनील शेट्टी। सुनील शेट्टी एक साधारण साउथ भारतीय परिवार से आते हैं। जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उनकी पहली फिल्म हिट रही, लेकिन एक आलोचक ने साउथ व्यंजनों का उल्लेख करने…
बीजापुर (छत्तीसगढ़)। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में नक्सलियों ने छह माह के स्वयं के छद्म युद्ध विराम की घाेषणा काे दरकिनार कर कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की नक्सलियाें ने उसके घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से कर दी। । भंडारी की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी…
नई दिल्ली। कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के लिए प्लास्टिक मोल्डिंग्स, होम अप्लायंसेज मोल्डिंग्स और एडवांस्ड इंजेक्शन मोल्डिंग्स का काम करने वाली कंपनी स्रीगी डीएलएम के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 99 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 188.10 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से यह शेयर उछल कर 197.50 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह पहले दिन के…
