पूर्वी चंपारण: जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हसुआहा मानिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 पैठान पट्टी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पठान पट्टी रविवार को उस समय रण क्षेत्र बन गया जब विद्यालय के प्रखंड शिक्षक रामाशंकर पासवान ने अपने दो पुत्रों व असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर प्रधानाध्यापक पवन कुमार पासवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उनका सिर फट गया। प्रधानाध्यापक के पुत्र सह विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक प्रवीण आनंद दौड़कर अपने पिता को बचाने गए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि…
Author: दिनरात खबर
रांची: मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 41 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने रिम्स के शव गृह से अज्ञात शवों को निकाला, शवों को अच्छे से पैक कर जुमार नदी के तट लाया और संपूर्ण विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी, जबकि अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। प्रवीण लोहिया ने इस अवसर पर बताया कि मुक्ति संस्था के जरिये अब तक कुल 1987 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। मौके पर संस्था…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी अब झारखंड की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बचाने के लिए बेबुनियाद आरोपों का सहारा ले रहे हैं। डीजीपी पद पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपनी पार्टी के अंदर झांककर देख लेना चाहिए। पांडेय ने रविवार को कहा कि झारखंड में आज जिन मुद्दों पर मरांडी शोर मचा रहे हैं, वे उन्हीं के शासनकाल की देन हैं। तब के भ्रष्टाचार और नौकरशाही के खेल ने ही आज प्रशासनिक व्यवस्था को इस स्थिति में ला कर…
दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर में “ब्रह्मोस” एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली किया। रक्षा मंत्री ने सरहद पार बैठे आतंकियों और उनके आकाओं को चेतावनी दी कि भारत के एक्शन से वहां बैठकर भी सुरक्षित नहीं रहोगे। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय 11 मई 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण काे याद करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज से 27 वर्ष पूर्व 11 मई को पोखरण से जो आत्मविश्वास प्रारंभ हुआ था। वह आज लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के गंगदा पंचायत के दोदारी और आसपास के गांव इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। जलापूर्ति संयंत्र की बिजली कटने के बाद ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है। गंगदा पंचायत के दोदारी, काशिया, पेचा, कुम्बिया, चुर्गी, ममार, लेम्ब्रे, दईया, हिनुवा, सलाई, बाईहातु, बागालडीह सहित 14 गांवों में 10 मई से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। दोदारी स्थित जलापूर्ति संयंत्र (डब्लूटीपी) की बिजली बकाया बिल के कारण काट दी गई है। इस वजह से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को…
पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के मोहम्मदगंज प्रखंड के एक छोटे से गांव भजनिया निवासी शिक्षक प्रेम चौधरी और गृहणी लीलावती देवी की पुत्री आकांक्षा ने सीएसआईआर यूजीसी नेट की लाइफ साइंस विषय की परीक्षा में 97.6973509 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेआरएफ सहायक प्रोफेसर और पीएचडी के लिए झारखंड राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए सफलता पाई है। आकांक्षा का आल इंडिया रैंक 183 ओबीसी कैटेगरी में है। आकांक्षा ने रांची के महिला कालेज से एमएससी ( जूलॉजी) प्रथम डिस्टिंक्शन के साथ सफल हुई है। आकांक्षा की इस सफलता पर उनके गांव के लोगों में काफी खुशी है। माता-…
जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने पर सहमति बन जाने के बाद भी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर ड्रोन हमले जारी रहे। शनिवार देर रात राजस्थान के जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर जिलों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिन पर भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। जैसलमेर में रात के समय एक के बाद एक छह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि यह धमाके किसके थे, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रविवार सुबह जैसलमेर के…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर अब भारत और पाकिस्तान को सहयोग का प्रस्ताव दिया है। सोशल मीडिया ‘ट्रुथ’ पर आज रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं ताकि “हजार साल बाद भी सही,” कश्मीर पर कोई समाधान निकाला जा सके। उल्लेखनीय है कि कश्मीर मध्य पर भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा भारत की दृष्टि से हमेशा द्विपक्षीय रहा है। दूसरी ओर यह मुद्दा 1947 में पाकिस्तान की अस्तित्व में आने के बाद का है, जिसे ट्रंप हजारों साल पुराना बता रहे…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। देशभक्ति मिशन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की गई है, जिसका निर्माण निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक कानूनी रूप से उनके नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों में उत्सुकता और जोश भर दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का निर्देशन उत्तम और नितिन की जोड़ी संयुक्त रूप से करेंगे।…
पलामू। पलामू जिले हुसैनाबाद के दाता पीर बख्श का सालाना उर्स शनिवार की रात संपन्न हो गया। दाता पीर बख्श रह. के मजार पर दोनों समुदाय के लोगों ने अपने साथ देश राज्य और क्षेत्र की सुख शांति की दुआ मांगी। मौके पर इब्राहिम सेठ के सौजन्य से शानदार कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव और इब्राहिम सेठ की धर्मपत्नी सायरा बानो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सूफी फकीरों की मजारों पर सभी समुदाय के लोग बेझिझक पहुंचते हैं। वह सभी की सुनते भी हैं।…
