Author: दिनरात खबर

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में प्लेऑफ की दौड़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आज शाम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां एक तरफ आरसीबी की जीत उसे प्लेऑफ में पहुंचा देगी, वहीं हार केकेआर के लिए टूर्नामेंट का अंत बन सकती है। जीत से पक्का होगा टॉप-4, टॉप-2 की उम्मीद भी बरकरार आरसीबी इस मुकाबले में जीत दर्ज करते ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी और टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रखेगी। टीम फिलहाल शानदार लय में है…

Read More

इस्लामाबाद। तमाम झूंठ बोलने के बाद आखिर पाकिस्तान ने भारत द्वारा किए गए एयरबेस व अन्य स्थानों पर हमलों की बात मान ली है। वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कबूल किया है कि भारत की सेना ने रावल पिंडी स्थित नूर खान एयरबेस समेत कई स्थानों पर हमले किए थे। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पहले जहां पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह किया, वहीं उसके बाद वहां के एयरबेस को हमला बनाया था। इस दौरान भारत ने रावलपिंडी के नूरखान, पंजाब के रहीम यार खान, सरगोधा समेत 11 प्रमुख एयरबेस पर बैलिस्टक…

Read More

झांसी। बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अभी हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने अपने शौर्य से दुनिया को परिचित कराया है, वहीं झांसी की बेटी ने भी सृजनात्मकता के क्षेत्र में विदेश में परचम लहराया है। टैक्सास में 14 से 17 मई तक आयोजित ग्लास आर्टस सोसाइटी (गैस) में भारत की एक मात्र प्रतियोगी के रूप में वीरांगना भूमि झांसी की बेटी आर्शी लगरखा शिरकत कर रही हैं। 11 अप्रैल 2025 को इटली में आर्शी लगरखा द्वारा बनाई गई भारत की पहली आर्ट ग्लास डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई थी और…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की पहली 90 मीटर से लंबी थ्रो के लिए बधाई दी और इसे शानदार उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, “शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।” उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में शुक्रवार देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदड़ा इलाके में स्थित पूजा सामग्री और चूना गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों और धुएं ने आसपास के घरों को भी खतरे में डाल दिया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। स्थानीय लोग भी दमकल…

Read More

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने के लिए आदि कैलाश यात्रा आयोजित की जाती है जो एक लोकप्रिय धार्मिक यात्रा होने के साथ ही यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखती है। भगवान शिव के भक्तों के लिए आदि कैलाश और ओम पर्वत एक महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि भगवान शिव माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के साथ यहां विराजमान हैं।कहा जाता है कि आदि कैलाश वह स्थान है जहां भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था। साथ ही ऋषि अष्टावक्र को अपना दिव्य रूप दिखाया था। आदि…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई कर तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 85 किलो हेरोइन बरामद की है। यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में काम कर रहा था। जिसे यूके का ड्रग हैंडलर लल्ली संचालित करता था। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि भारत में इस नेटवर्क के मुख्य संचालक अमृतसर के गांव भिट्टेवाड़ निवासी अमरजोत सिंह उर्फ ​​जोता संधू है। जिसे पुलिस ने गिफ्तार किया था। इस अमरजोत सीमा पार के तस्करों से ड्रग्स की खेप…

Read More

‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू किया है। वह एक मशहूर मेकअप ब्रांड का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कार्पेट पर उतरीं और अपने दिलकश अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। नितांशी का कान्स लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर जगह चर्चा में है। रेड कार्पेट पर अपने अंदाज के जरिए उन्होंने मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी और वहीदा रहमान जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को खूबसूरती से श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर नितांशी गोयल की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें…

Read More

नई दिल्ली। लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। आज के कारोबार में सोना 1,100 रुपये से लेकर 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 95,130 रुपये से लेकर 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,200 रुपये से लेकर 87,350…

Read More

मुंबई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) शुक्रवार शाम 4:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में तीन नए स्टैंडों का उद्घाटन करेगा, जिसमें रोहित शर्मा, अजीत वाडेकर और शरद पवार को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। दिवेचा पवेलियन लेवल 3 का नाम बदलकर रोहित शर्मा स्टैंड कर दिया गया है, जो भारत के वनडे कप्तान को उनके घरेलू मैदान पर सम्मान है। ग्रैंड स्टैंड लेवल 3 का नाम पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के नाम पर होगा, जबकि ग्रैंड स्टैंड लेवल 4 पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर को समर्पित होगा। पिछले महीने आयोजित एमसीए की 86वीं वार्षिक आम बैठक…

Read More