Author: दिनरात खबर

रांची। रांची के नगड़ी प्रखण्ड के साहेर पंचायत निवासी अजय नायक और उनकी पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं था। अजय के घर शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अबुआ आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर उनके आवास पहुंचे थे।उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष, सदस्य एवं लाभुक के साथ फीता काटकर उनका गृह प्रवेश कराया। इस दौरान उपविकास आयुक्त दिनेेश कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान रांची जिला के सभी 18 प्रखण्डों में अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। पूरे जिले में कुल 3533 लाभुकों का गृह…

Read More

सहरसा। भारतीय नारी के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के गर्व और पराक्रम के अवसर पर शनिवार को सहरसा की मातृशक्ति द्वारा सिंदूर गौरव यात्रा का आयोजन तिरंगा जुलूस के रूप में आयोजित की गई है। इस गौरव यात्रा का नेतृत्व लाजवंती झा भाजपा नेत्री द्वारा ने किया और जिले के विभिन्न प्रखंडों की सभी वर्ग की महिलाओं ने इसमें जोश से भाग लिया। ऑपरेशन सिंदूर से स्पष्ट हो गया है कि भारत की लड़ाई चीन, तुर्की, अमेरिकी डीप स्टेट और भारत के भीतर के शत्रु के साथ है पाकिस्तान तो एक मोहरा मात्र है। यह शक्तियां भारत को…

Read More

हिसार। हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति शहर के घोड़ा फार्म रोड की रहने वाली है और ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है। ज्योति ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वो “ट्रैवल विद-जो” के नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है। वह साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिये वीजा लगवाने के सम्बन्ध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी, जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। उसने…

Read More

पलामू। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने से पहले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लोडेड पिस्टल और एक गोली बरामद की गयी है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी पहचान पाटन के सतौआ के अंकेश भुइयां (25), कुलदीप कुमार (20) और लेस्लीगंज के अखौरीपतरा के जितेन्द्र भुइयां (22) के रूप में हुई है। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने शनिवार को जानकारी दी कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि ढेला चौक के आगे ग्रामीण बैंक के पास कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने…

Read More

सरायकेला। आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित ड्रीम सिटी अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात छत से गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआईटी कंप्यूटर साइंस विभाग के पहले वर्ष के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की दूसरे तल्ले से गिरकर मौत हो गई। दिव्यांशु गांधी रांची के जगन्नाथपुर हवाई नगर का रहने वाला था और उसके पिता ब्रिज किशोर प्रसाद रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वे जमशेदपुर में ही मौजूद थे। परिजनों के अनुसार दिव्यांशु पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और इसी वजह से वह…

Read More

रांची। राज्यपाल सन्तोष गंगवार ने शनिवार को झारखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षाफल के प्रकाशन का निर्देश आयोग को दिया है। इसे लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग की। शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो 11 वीं से 13 वीं सिविल सेवा, फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर, फूड सेफ्टी सिक्योरिटी ऑफिसर,असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और अन्य परीक्षाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। इसके बाद राज्यपाल ने टेलिफोनिक वार्ता करते हुए आयोग से परीक्षाफल प्रकाशन में विलंब का कारण पूछा और यथाशीघ्र रिजल्ट प्रकाशन का निर्देश दिया। वहीं…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के छोटा दुर्गापूजा मैदान के पास शनिवार सुबह एक महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली गई। घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब संजना झा नामक महिला घर के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। महिला ने बताया कि पहले एक बाइक सवार ने उनकी रेकी की और फिर दूसरी बाइक पर आए बदमाश ने अचानक पैदल आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। महिला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चेन की…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने झारखंड सहित सभी राज्यों को बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोरेन ने सोशल मीडिया एक्सपर शनिवार को कहा है कि इन निर्देशों के तहत प्रत्येक जिले में विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) गठित की जाएगी, जो अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करेगी। चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक निर्णायक कदम है, जिससे इन घुसपैठियों को पहचानना और उन्हें डिपोर्ट करना…

Read More

पलामू। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामाड़ा गांव के बोहला टोला में घर के बाहर सोई एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना शुक्रवार देर रात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान इसी टोले की रहने वाली विमला देवी (55), पति हरि भुइयां के रूप में की गई है। परिजनों ने घटना के पीछे जमीन विवाद बताया है। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।मृतका के पुत्र राकेश कुमार भुइयां ने शनिवार को बताया कि हर दिन की तरह उसकी मां विमला देवी…

Read More

रांची। झारखंड में आनेवाले दिनों में गर्मी और सताएगी। राजधानी रांची में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि पलामू, गढवा सहित कई जिलों में तापमान 41-42 डिग्री हो गया है। प्रचंड गर्मी से पूरा राज्य झुलस रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 18 मई को राज्य के उत्तर- पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 और 20 मई को भी राज्यके उत्तर- पश्चिमी जिलों में गर्जन,…

Read More