अभिनेत्री, निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा अपनी बेहतरीन एक्टिंग और हुनर के लिए जानी जाती हैं। ‘वेक अप सिड’ और ‘मेट्रो’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में उनके निर्देशन के लिए भी उनकी प्रशंसा की गई। कोंकणा आजकल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि वह एक अभिनेता को डेट कर रही हैं जो उनसे सात साल छोटा है। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी का 2020 में तलाक हो गया था, जिससे उनकी 10 साल लंबी शादी का अंत हुआ। दोनों का एक बेटा है, जिसकी परवरिश कोंकणा…
Author: दिनरात खबर
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया है। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने थौबल जिले के हीरोक पार्ट-III के खेतलमानबी लाउकोन इलाके से प्रीपाक (प्रो) संगठन के कैडर लैशराम ननाओ सिंह उर्फ अचुल उर्फ रोगेन (39) को गिरफ्तार किया। उसके पास से .303 राइफल, चार संशोधित सिंगल बोर राइफल, 54 .303 राउंड, 14 राउंड 7.62 मिमी, दो इंसास एलएमजी मैगजीन, एक इंसास राइफल मैगजीन, चार .303 राइफल मैगजीन, एक एचई हैंड ग्रेनेड,…
लोहरदगा। लोहरदगा शहर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अग्रसेन भवन से निकाल कर मेन रोड लोहरदगा होते हुए पावरगंज पहुंची। इस तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक ओर लोहरदगा के अलग अलग संगठनों के साथ युवाओं और महिलाओं सहित स्कूल के बच्चें शामिल हुए। इस दौरान लोग भारत माता की जय , देश के वीर जवानों की जय का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किये।लोगों ने कहा कि सभी लोग देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने को तैयार है। हमारी सेना पर हमें गर्व है और हम सब सैल्यूट करते हैं।
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आज बिकवाली का जोर रहा। इस वजह से दबाव की स्थिति रही। लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान से शेयर बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव नजर आया। सुबह 10 बजे तक के कारोबार में बिकवाल भारी पड़ते नजर आए। इस समय सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 0.25 प्रतिशत लुढ़क चुका था। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एटरनल, आयशर मोटर्स, अडाणी एंटरप्राइजेज और एनटीपीसी के शेयर 2.13 प्रतिशत से लेकर 1.18…
अबू धाबी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली मध्य पूर्व की यात्रा ने संकेत दिया है कि वह अपने पहले कार्यकाल के विदेश नीति के स्थापित सिद्धांत से अलग हो सकते हैं। यह एक ऐसे नेता के लिए जिसने गहरे अलगाववादी तनाव के साथ अमेरिका फर्स्ट के वादे पर अभियान चलाया के लिए कठिन समय होगा। अब उनका पूरा फोकस वैश्विक नेता के रूप में खुद को ढालना होगा। सीएनएन ने मध्य पूर्व यात्रा के विश्लेषण में कहा कि ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती कुछ महीने दुनिया में अमेरिका की भूमिका को आक्रामक रूप से बदलने…
बाईस अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान पोषित और प्रेषित आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों का धर्म पूछकर नृशंस हत्या की। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने जहां पाकिस्तान को सैन्य मोर्चे पर तबाह कर दिया वहीं, उससे पहले सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा दिया है। भारत ने सिंधु जल संधि को ऐसे समय में निलंबित किया है जब पाकिस्तान पहले से ही जल संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में छह नई नहरें बनाने की…
मॉस्को। रूस के थल सेना प्रमुख जनरल ओलेग सल्युकोव को उनके पद से हटा दिया गया। यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता की बनती-बिगड़ती प्रक्रिया के बीच इस नाटकीय बदलाव की चर्चा रूस के अलावा अन्य पश्चिमी देशों के अखबारों में प्रमुखता से की गई है। द मॉस्को टाइम्स की खबर के अनुसार, ओलेग सल्युकोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पुराने सहयोगी हैं। उन्होंने ही उन्हें थल सेना प्रमुख के पद से हटाने का फैसला किया। पुतिन का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब रूस, यूक्रेन युद्ध और सैन्य रणनीति को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव में है।…
कॉर्नेला डे लोब्रेगेट (स्पेन)। बार्सिलोना ने गुरुवार देर रात ला लीगा 2024-25 खिताब पर कब्जा जमा लिया, जब उसने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी एस्पेन्योल को 2-0 से हराया। 17 वर्षीय स्टार लामिन यामाल ने 53वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, और इंजुरी टाइम में फर्मिन लोपेज़ के गोल ने जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ हांसी फ्लिक की टीम रियल मैड्रिड से सात अंक आगे निकल गई है, जबकि लीग में केवल दो मुकाबले बाकी हैं। इसी के साथ बार्सिलोना ने अपना 28वां ला लीगा खिताब जीत लिया और घरेलू ट्रेबल (ला लीगा, कोपा डेल रे और…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने गुरुवार को भारत के साथ बातचीत की पेशकश करते हुए कहा कि पाकिस्तान “शांति के लिए संवाद” को तैयार है। यह बयान उन्होंने पंजाब प्रांत स्थित कामरा एयर बेस की यात्रा के दौरान दिया, जहां वे हाल ही में भारत के साथ सैन्य संघर्ष में शामिल पाकिस्तानी वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर रहे थे। शरीफ ने कहा, “हम भारत से शांति के लिए बात करने को तैयार हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस वार्ता के लिए “शांति की शर्तों” में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा शामिल है। दूसरी ओर, भारत…
दोहा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज स्वीकार किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने में उनकी भूमिका केवल मददगार की थी, उन्होंने संघर्ष नहीं रुकवाया है। ट्रम्प का आज का यह बयान उनके पिछले दावों से अलग है, जिसमें वे संघर्ष विराम का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे थे। पिछले चार दिनों से लगातार राष्ट्रपति ट्रम्प अलग-अलग मंचों से इस बात को दोहरा रहे थे कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। आज ट्रम्प ने कहा कि अगर स्थिति नहीं संभाली जाती, तो ‘एक अलग तरह की मिसाइलें’…
