Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

झांसी की बेटी आर्शी ने टेक्सास में बढ़ाया भारत का मान

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 17, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झांसी। बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अभी हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने अपने शौर्य से दुनिया को परिचित कराया है, वहीं झांसी की बेटी ने भी सृजनात्मकता के क्षेत्र में विदेश में परचम लहराया है। टैक्सास में 14 से 17 मई तक आयोजित ग्लास आर्टस सोसाइटी (गैस) में भारत की एक मात्र प्रतियोगी के रूप में वीरांगना भूमि झांसी की बेटी आर्शी लगरखा शिरकत कर रही हैं। 11 अप्रैल 2025 को इटली में आर्शी लगरखा द्वारा बनाई गई भारत की पहली आर्ट ग्लास डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई थी और इसे गैस फेस्टिवल टेक्सास के लिए चुना गया था। उन्होंने न केवल झांसी बुन्देलखण्ड बल्कि भारत को भी गौरान्वित किया है।

यह आर्ट ग्लास डॉक्यूमेंट्री आर्शी लगरखा द्वारा ग्रामीण आधुनिक ग्लास स्टूडियो के दुनिया भर के मास्टर ग्लेज़ियर्स के साथ सहयोग की खोज करते हुए बनाई गई थी। स्टूडियो भारत के पहले आर्ट ग्लास स्टूडियो में से एक है, जो गैस आर्ट, टेबलवेयर लाइटिंग, फर्नीचर और सहायक उपकरण बनाने के लिए ग्लास ब्लोइंग और अन्य ग्लास उत्पादन तकनीकों की खोज करता है। फिल्म ने स्टूडियो के काम को उजागर किया, जिसमें ग्रांट गार्मेज़ी, एरिन गार्मेज़ी, इवान शॉस और गेज स्टीफेंस जैसे कलाकार शामिल हैं। स्क्रीनिंग के बाद मेहमानों ने ग्लास और लाइटिंग गैलरी के निर्देशित दौरे पर जाने से पहले कुछ चुनिंदा कलाकारों के साथ बातचीत की। मुंबई में स्थित यह आर्ट ग्लास स्टूडियो, इस क्षेत्र में कार्यरत भारत में एक मात्र स्टूडियो है जिसे रुरल माडर्न ग्लास स्टूडियो के नामसे जाना जाता है। यह स्टूडियो मिस्टर अर्जुन राठी जो वर्तमान में आर्शी के हमसफर भी हैं ,उनकी सकारात्मक और रचनात्मक सोच का नतीजा है। आर्शी की इस सफलता में उनका बड़ा योगदान है।

See also  अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

झांसी में रहने वाली बुन्देलखण्ड विश्विद्यालय में तैनात उनकी मां डॉ. रेखा लगरखा ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि उनकी बेटी ने फैशन स्टाइलिंग में इटली से अपनी पढ़ाई पूरी की, जबकि दामाद ने जर्मनी से आर्किटेक्चर की पढ़ाई करके इस काम की शुरुआत की थी। आज वह गर्व महसूस कर रही हैं कि उनकी बेटी उनके नाम से नहीं, बल्कि वह अपनी बेटी के नाम से दुनियांभर में जानी जा रही हैं। माता पिता के लिए इससे बड़ा सुखद अनुभव और क्या हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.