नवादा। नवादा पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से दो कुख्यात नक्सली काे गिरफ्तार किया है। एसटीफ,अरवल जिले की पुलिस के सहयोग से नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वर्षों से फरार चल रहे दो हार्डकोर नक्सलियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सलियों के नाम इंद्रजीत महतो उर्फ पंकज उर्फ पप्पू और संतोष चौधरी है. जानकारी अनुसार, नवादा पुलिस और एसटीएफ को अरवल के परासी थाना क्षेत्र में हार्डकोर नक्सली इंद्रजीत महतो और संतोष चौधरी के छिपे होने की सूचना मिली. जिसके बाद बिहार एसटीएफ के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई नवादा और सिरदला थानाध्यक्ष मोहन…
Author: दिनरात खबर
नवादा। जिले में काशीचक थाने की पुलिस पर शुक्रवार को ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने ईट पत्थरों से हमला कर दिया ।जिसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए । पुलिस पार्टी दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर लीला बिगहा गांव पहुंची थी। इसी बीच वहां पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएससी भेजा गया। इस दौरान आरोपित पक्ष की ओर से पुलिस वाहन के आगे एक ई रिक्शा लगाकर अवरोध उत्पन्न कर दिया ।इसे लेकर विवाद होने पर गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर पुलिस पर पथराव…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी मैदान से बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों को हटाने का आरोप लगाया हैै। उन्होंने कहा कि यहां गरीब और आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग दुकान लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन देर रात नगर निगम और लालपुर थाना की टीम ने बगैर किसी पूर्व सूचना के सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि यदि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था तो उन्हें नोटिस देकर दुकान खाली करने का निर्देश दिया जा सकता था लेकिन आधी रात को…
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों द्वारा तुर्किये की वस्तुओं के बहिष्कार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ और आतंक के समर्थक देशों के साथ व्यापार और संबंध बंद होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों ने तर्किये के सेवों का बहिष्कार करके अपनी देश भक्ति का परिचय दिया है। यह बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आजादपुर मंडी का निरीक्षण करने के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान दिल्ली के श्रम कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सभी मंडियों की हालत बहुत दयनीय है। इन…
नई दिल्ली। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ स्थगित किये जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज में स्थित वायु सेना स्टेशन पर वीर वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंक के अजगर को कुचलने के लिए भारतीय वायु सेना के लिए सिर्फ 23 मिनट काफी थे। हमारी एयर फोर्स एक ऐसी ‘स्काइफ़ोर्स’ है, जिसने अपने शौर्य, पराक्रम और प्रताप से आसमान की नई और बुलंद ऊंचाइयों को छू लिया है। जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों का निपटारा कर दिया। आपने…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में चल रहे “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध” के बीच शुक्रवार को ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की घोषणा की। जिसे राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म करने के लिए सरकार ने शुरू किया। इस प्रयास में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ लोगों के संकल्प को मजबूत करने के लिए ‘नशा मुक्ति यात्रा’ पंजाब के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचेगी। आआपा के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना समेत राज्य के पांच जिलों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पटना स्थित एक अणे मार्ग से पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण में कुल 20 मिनी पिंक बसें चलाई गई हैं। इसमें पटना में 8, मुजफ्फरपुर में 4 तथा गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में 2-2 बसें शामिल हैं। दूसरे चरण में 80 और पिंक बसें सड़कों पर उतरेंगी। इसमें सफर करने का किराया 6 रुपये से 25 रुपये के बीच है। सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, सीसीटीवी भी है…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल के हेंदलजुड़ी पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के लाभ वितरण में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चाकुलिया में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के बाद अब घाटशिला की यह घटना चौंकाने वाली है। चंपई सोरेन ने बताया कि हेंदलजुड़ी पंचायत की मंइयां सम्मान योजना के तहत कुल 409 महिलाओं को लाभार्थी बनाया गया है, जिनमें से 174 महिलाएं मुस्लिम बताई गई हैं। जबकि सच्चाई यह है कि इस पंचायत के आठों गांवों में एक भी मुस्लिम परिवार निवास नहीं करता। उन्होंने सवाल किया…
रांची। झारखंड में तापमान बढ़कर 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। पलामू में तापमान शुक्रवार को 43.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 17 मई से गर्मी से राहत मिलने की सम्भावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार 17 मई को राज्य के पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद तपमान में कमी आने की उम्मीद है। वहीं राज्य के कुछ जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इनमें…
रांची। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रबो सिंह शहीद हो गए हैं। रांची पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में लगातार अभियान जारी है। गुरुवार देर शाम को अभिनान के दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत बलिबा के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रबो सिंह, सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा गंभीर रूप से झुलस गये।…
