Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

आदि कैलाश: जहां भगवान शिव ने किया था तांडव

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 16, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने के लिए आदि कैलाश यात्रा आयोजित की जाती है जो एक लोकप्रिय धार्मिक यात्रा होने के साथ ही यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखती है। भगवान शिव के भक्तों के लिए आदि कैलाश और ओम पर्वत एक महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि भगवान शिव माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के साथ यहां विराजमान हैं।

कहा जाता है कि आदि कैलाश वह स्थान है जहां भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था। साथ ही ऋषि अष्टावक्र को अपना दिव्य रूप दिखाया था। आदि कैलाश का आध्यात्मिक महत्व दुनिया भर से अनुयायियों को आकर्षित करता है।

पंच कैलाश में से एक

सनातन मान्यता में पंच कैलाश (5 कैलाश) माने गए हैं। जिनमें कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश, मणि महेश, किन्नौर कैलाश और श्रीखंड महादेव कैलाश शामिल है। इनमें आदि कैलाश को छोटा कैलाश और बाबा कैलाश भी कहा जाता है। कैलाश पर्वत की प्रतिकृति का आदि कैलाश पंच कैलाश में से दूसरा कैलाश है।

जोलिंगकोंग माउंट आदि कैलाश का आधार और दृश्य बिंदु है जहां आप ध्यान लगा सकते हैं, यहां चिल्लाने की अनुमति नहीं है। मान्यता है कि भगवान शिव यहां ध्यान करते हैं। आदि कैलाश उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भारत के अंतिम गांव कुटी के साथ भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित है। इस गांव का नाम पांडवों की मां कुंती के नाम पर रखा गया है।

इसे हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। पुराणों के अनुसार, आदि कैलाश भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मुख्य पड़ाव था, जिसकी उत्पत्ति कैलाश पर्वत मानसरोवर से हुई।

खास बात ये भी है कि आदि कैलाश भारत के सबसे उल्टे पहाड़ों में से एक है। माना जाता है कि राक्षसराज रावण ने बहुत लंबे समय तक यहां भगवान शिव का ध्यान किया, इसके बाद उसे अपार शक्ति, बल और 10 सिर का आशीर्वाद मिला। वहीं पांडव भाइयों और ऋषि वेद व्यास ने भी यहां बहुत लंबे समय तक ध्यान किया था।

जाने के लिए जरूरी दस्तावेज

आदि कैलाश की यात्रा के लिए आपको धारचूला से इनर लाइन परमिट लेना होगा। इसके लिए एक विशेष परमिट धारचूला में एसडीएम द्वारा जारी किया जाता है। यात्रा के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र, पते का प्रमाण और अधिकारियों द्वारा बताए गए दस्तावेज जमा करने होंगे। साथ ही यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट आवश्यक है।

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी बताते हैं कि कैलाश भगवान शिव का घर भी है। इस पर्वत के दर्शन मात्र से आंतरिक आत्मा प्रबुद्ध हो जाती है। साथ ही यहां मौजूद ब्रह्मांडीय ऊर्जा नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदल देती है।

See also  'हाउसफुल' फेम एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने गुपचुप रचाई शादी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.