जम्मू। जम्मू संभाग के सांबा जिले के वन क्षेत्र के पास तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने नांगल, चिल्लाडांगा, गोरान और आसपास के जंगलों की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद अभियान शुरू किया गया जो फिलहाल जारी है। हालांकि अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला…
Author: दिनरात खबर
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के बिहार दाैरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री अब दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी आगामी 29 मई को ही पटना पहुंच जाएंगे। 29 को वो पटना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, जबकि 30 मई को विक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले उनका कार्यक्रम एक दिन का तय था, लेकिन अब इसे विस्तारित कर दो दिन का कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बताया कि पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक…
-हेली एम्बुलेंस में सवार थे पायलट सहित एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ -सभी लोग सुरक्षित,–आपात लैंडिंग में टूटा टेल रोटर, तकनीकी खराबी की जांच करेगा डीजीसीएदेहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंची संजीवनी हेली एंबुलेंस सेवा की शनिवार को पायलटको आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी। गनीमत रही पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेली एम्बुलेंस में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम सवार थी। सफल आपातकाल लैंडिंग के चलते पायलट सहित मेडिकल की टीम सुरक्षित है। पीआरओ संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हेली सेवा की हार्ड लैंडिंग के…
मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के फरार दो इनामी गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अब्दुल फैयाज शेख और तल्हा लियाकत खान के रुप में की गई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के स्लीपर मॉड्यूल के प्रमुख सदस्यों के रूप में काम कर रहे थे। एनआईए की टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। एनआईए सूत्रों के अनुसार आईएसआईएस के दोनों आरोपित महाराष्ट्र के पुणे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण और परीक्षण से जुड़े 2023 के एक मामले से जुड़े हैं।…
नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये मूल्यवर्ग के नए बैंक नोट जारी करेगा। इन नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।आरबीआई ने शनिवार को जारी बयान में बताया है कि महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 20 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। बयान के अनुसार इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 20 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों जैसा ही है।केंद्रीय बैंक ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए 20…
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही हैं। बीते अप्रैल माह में उन्होंने अपनी मां किम फर्नांडीस को खो दिया था, जिसके बाद वह काफी समय तक सार्वजनिक रूप से दूर रहीं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा। अब जैकलीन ने पहली बार अपनी मां के निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं। जैकलीन ने भावुक होकर कहा, “मां को खोने के बाद…
पटना। सिवान के एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक इश्तेहार जारी किया है। इस इश्तेहार के जरिये कोर्ट ने उन्हें ससमय पेश होने का आदेश दिया है। लालू प्रसाद आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में पिछले कई सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए थे। इस कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ यह इश्तेहार जारी किया है। दरअसल, कोर्ट में उपस्थिति को लेकर जमानतीय और गैर-जमानतीय वारंट जारी होने के बाद भी यदि आरोपी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध इश्तेहार जारी किया जाता है। एक पुराने मामले में…
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना जंक्शन के पास सब-वे का शुभारम्भ और स्मार्ट सिटी के तहत पटना के जीपीओ गोलंबर के नजदीक बने मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन किया। पटना जंक्शन के सामने एक 440 मीटर लंबा अंडरग्राउंड सब-वे और इसके ऊपर तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। इसमें रेस्टोरेंट, एटीएम से लेकर दुकानें तक हैं। जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन गोलंबर वाया न्यू मार्केट एरिया में पीक आवर में गाड़ियां रेंगती रहती है। पटना जंक्शन पर गाड़ियों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी अब तक नहीं थी। अभी जीपीओ गोलंबर के पास ही बस स्टैंड…
गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके में तेज रफ्तार में गणतव्य जा रही एक कार ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमे एक ही परिवार के पति – पत्नी सहित बच्चे की मौत हो गई है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अम्बाडीह मोड़ के पास शनिवार की देर रात की है। बताया गया कि छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ शादी समारोह में भाग लेकर रांची से सरिया लौट रहे थे। इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर…
पलामू। लगातार कमजोर हो रहे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय की दीवार पर पोस्टर चिपका दिया। शनिवार सुबह पोस्टर चिपका हुआ देखा गया। सूचना मिलने पर पांडू पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया। छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टर झारखंड बिहार-स्पेशल कमिटी टीएसपीसी की ओर से लगाया गया है। शनिवार सुबह पांडू प्रखंड से अंचल कार्यालय की मुख्य दीवार पर टीएसपीसी उग्रवादियों का पोस्टर चिपका हुआ…
