नोएडा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर किसी के जहन में एक ही सवाल है, क्या केंद्र के आदेश के बाद सीमा भी वापस जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक समय पर उनके वकील रहे हेमंत परासर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी सीमा पाकिस्तान भेजने की मांग कर दी है। वकील पारासर ने कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है और सीमा हैदर भी उसी दुश्मन देश की नागरिक है। वह…
Author: khabar
गरियाबंद (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बीती रात घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक हार्डकोर नक्सली ढेर हो गया। यह मुठभेड़ शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई, जब पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली और इसके बाद एक सशस्त्र ऑपरेशन चलाया गया। जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह घटना घटी। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम को जंगल के अंदर बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद, पुलिस…
नई दिल्ली। भारत और अफ्रीकी देश अंगोला के बीच संबंधों को नई मजबूती मिली है। हैदराबाद हाउस में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम समझौतों और घोषणाओं पर सहमति बनी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण रही भारत द्वारा अंगोला को उसकी सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर (200 मिलियन) की रक्षा ऋण (डिफेन्स क्रेडिट लाइन) की पेशकश। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 38 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी अंगोलीय राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐतिहासिक है और दोनों देशों के संबंधों को…
गोपेश्वर (उत्तराखंड): श्रद्धा और आस्था का प्रतीक श्री बदरीनाथ धाम एक बार फिर भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। कपाट खुलने में अब केवल एक दिन शेष है और पूरे धाम में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को परंपरा के अनुसार आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, नारायण वाहन गरुड़ और उद्धव जी की उत्सव डोलियां बदरीनाथ धाम पहुंच गईं। वहीं, भगवान कुबेर जी की उत्सव डोली बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए रुकी। बदरीनाथ मंदिर को आगामी कपाट उद्घाटन समारोह के लिए भव्य रूप से सजाया…
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। अब भारत ने पाकिस्तान से होने वाले आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिसकी पुष्टि वाणिज्य मंत्रालय और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने की है। 22 अप्रैल को कश्मीर के बैसरान घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसने देशभर में आक्रोश की लहर फैला दी। इसके बाद भारत सरकार…
मैंगलोर (कर्नाटक): कर्नाटक के मैंगलोर में हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर मैंगलोर पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर के साथ बैठक के बाद अहम जानकारी साझा की। सुहास शेट्टी की हत्या की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों के मोबाइल में कैद हो गई थी, जिनके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अब्दुल सफान, नियाज, मोहम्मद मुजामिल, कलंदर…
पलामू (झारखंड): आम जिंदगी के एक छोटे से पड़ाव पर रुकना पलामू के एक ज्वेलर्स दुकानदार को भारी पड़ गया। पांकी थाना क्षेत्र के सगालीम बाजार में ज्वेलर्स कारोबारी संतोष सोनी फल खरीदने के लिए जैसे ही अपनी बाइक से रुके, उनकी जरा सी लापरवाही ने लाखों की क्षति पहुँचा दी। सोने-चांदी के जेवर और नकद से भरा झोला बाइक में टांगा हुआ था, जिसे मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार अपराधी ले उड़े। जानकारी के अनुसार, संतोष सोनी महामाया ज्वेलर्स के मालिक हैं। शुक्रवार की रात वे रोज़ की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते…
गिरिडीह। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल स्थित डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित लिपिक मनीष भारती को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक मनीष भारती पर इलाही मियां नामक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन वाद को निपटाने के एवज में ₹10,000 रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित इलाही मियां ने इस मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दी थी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शुक्रवार को डीसीएलआर कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे…
पश्चिम सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के जंगली इलाके में संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान एक पुराने नक्सली डम्प का खुलासा किया गया। इस डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी दी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, असीम मंडल, सागेन अंगरिया सहित कई नक्सली अपने दस्तों के साथ सारंडा क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना…
पलामू। पूर्व आईपीएस अधिकारी गंगेश्वर सिंह के पलामू पहुंचने पर मेदिनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष राधिका सिंह और निर्णायक मंडल के सदस्य शिवनारायण सिंह ने उनका शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने गंगेश्वर सिंह के साथ संगठन के भविष्य, सामाजिक उत्थान और जनजातीय बच्चों की शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से चेरो जनजाति सहित अन्य वंचित वर्गों के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया। गंगेश्वर सिंह ने सोसाइटी के प्रयासों की…
