Author: khabar

रांची। रांची पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में दो सक्रिय चेन स्नैचर और दो जेवर दुकानदार शामिल हैं, जो चोरी के सोने को गलाने में संलिप्त थे। गिरफ्तार बदमाशों में मो. अयाज अहमद उर्फ रजत और मो. शाहिद शामिल हैं, जबकि जेवर कारोबारियों में प्रेम कुमार वर्मा (मोती ज्वेलर्स) और राजकुमार (प्रेम ज्वेलर्स) का नाम सामने आया है। पुलिस ने इनके पास से गलाया हुआ 16 ग्राम सोना, 8 ग्राम की दो सोने की चेन, दो स्मार्टफोन,…

Read More

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के अंतरिक्ष इंजीनियरिंग और रॉकेट्री विभाग की ओर से शुक्रवार को रॉकेट टेक्नोलॉजी पर दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में देशभर से वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और छात्र शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी (आईएनएई) के अध्यक्ष और एलएंडटी डिफेंस के पूर्णकालिक निदेशक जेडी पाटिल ने किया। पद्मश्री डॉ बीएन सुरेश, इसरो के मानद विशिष्ट प्रोफेसर और आईआईएसटी के चांसलर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना ने स्वागत भाषण में संस्थान की क्षमताओं पर प्रकाश डाला और बताया कि अंतरिक्ष…

Read More

रांची। रांची के हाहाप पंचायत में धरती आबा बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा स्टैाच्यूध ऑफ स्ट्रेंथ नाम से बनाया जाएगा। स्टै‍च्यू ऑफ स्ट्रेंथ का निर्माण रांची के बायोडायवर्सिटी पार्क और रांची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में होगा। इसे लेकर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यह स्थावन झारखंड के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान का नया केंद्र बनेगा। उन्होंटने बताया कि रांची-टाटा मार्ग के बगल स्थित एक विशाल पहाड़ी को इस परियोजना के लिए विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री…

Read More