Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

भारत देगा अंगोला को 20 करोड़ डॉलर का रक्षा ऋण, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई दिशा

khabarBy khabarMay 3, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारत और अफ्रीकी देश अंगोला के बीच संबंधों को नई मजबूती मिली है। हैदराबाद हाउस में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम समझौतों और घोषणाओं पर सहमति बनी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण रही भारत द्वारा अंगोला को उसकी सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर (200 मिलियन) की रक्षा ऋण (डिफेन्स क्रेडिट लाइन) की पेशकश।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 38 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी अंगोलीय राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐतिहासिक है और दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देगी। इस वर्ष भारत और अंगोला अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं, जो इस सहयोग को और विशेष बनाता है।

रक्षा सहयोग के अलावा दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अंगोला की संवेदना को सराहते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और भारत अपने सीमापार आतंकवाद विरोधी अभियान में अंगोला के समर्थन के लिए आभारी है।

दोनों देशों ने ऊर्जा, स्वास्थ्य, खनिज, उर्वरक, हीरा प्रसंस्करण, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अंतरिक्ष तकनीक और युवाओं के आपसी आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। भारत, अंगोला से तेल और गैस का बड़ा खरीदार है और इस ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी जानकारी दी कि भारत अंगोला की सशस्त्र सेनाओं को प्रशिक्षण देने में भी सहयोग करेगा। साथ ही युवाओं के बीच आपसी संबंधों को गहरा करने के लिए ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा।

See also  जम्मू के कुलगाम में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी ढेर

भारत ने अंगोला द्वारा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने के फैसले की सराहना की और अफ्रीकन यूनियन की अध्यक्षता संभालने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता दी गई, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.