नई दिल्ली: अगर आपने ट्रेन की टिकट बुक की है और वेटिंग लिस्ट में फंसे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई व्यवस्था लागू की है। अब वेटिंग टिकट का सस्पेंस ट्रेन चलने से 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि 24 घंटे पहले ही खत्म हो जाएगा। इससे यात्री अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे। अभी तक की व्यवस्था के तहत ट्रेन के प्रस्थान से ढाई से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार किया जाता था। इस कारण वेटिंग टिकट वालों को आखिरी वक्त…
Author: दिनरात खबर एडिटर
गुवाहाटी: मध्य प्रदेश के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या की जांच मेघालय पुलिस ने तेज कर दी है। वह गिरफ्तार आरोपितों को एक-एककर शिलांग पहुंचा रही है। मेघालय पुलिस के ‘आपरेशन हनीमून’ के तहत राजा हत्याकांड के चार आरोपितों को आज सुबह आठ बजे विमान के जरिए गुवाहाटी के बोरझार स्थित हवाई अड्डे पर लाया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेघालय पुलिस चारों आरोपितों को इंदौर से दिल्ली लेकर पहुंची। इसके बाद चारों को दिल्ली से विमान के जरिए गुवाहाटी लाया गया। गुवाहाटी से तुरंत पुलिस दल सड़क मार्ग से राजधानी शिलांग के लिए रवाना हो गया। शिलांग…
जयपुर: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब 6:10 बजे दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर रायसर क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास हुआ, जहां एक ट्रक और बारातियों से भरी जीप (तूफान) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह वाहन में फंस गए, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जीप में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले…
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथधाम से दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के छह युवक एक हादसे का शिकार हो गए। घटना रामबाड़ा क्षेत्र में हुई, जहां नदी पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया, जबकि शेष पांच युवकों को SDRF की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 10:50 बजे की है, जब जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि लिनचोली के पास पांच युवक नदी में फंसे हुए हैं। तुरंत अलर्ट होते हुए SDRF की भीमबली टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF की…
सांबा (जम्मू-कश्मीर): जम्मू संभाग के सांबा जिले के नड गांव में बुधवार सुबह दो संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने दावा किया कि रात के समय उन्होंने एक स्कूल के पास वर्दीधारी दो संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों के पास हथियार होने की भी आशंका है, हालांकि अब…
जमशेदपुर: जिले के मानगो थाना क्षेत्र स्थित आजादनगर रोड नंबर तीन के जाहिद अपार्टमेंट में दो फ्लैटों में हुई लाखों रुपये की चोरी से हड़कंप मच गया है। सोमवार को सामने आई इस वारदात में फ्लैट नंबर 301 और 401 को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों घरों से सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली गई। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि चोरी से तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय दोनों फ्लैटों में रहने वाली महिलाएं अपने काम से बाहर थीं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। फ्लैट नंबर…
बर्न: स्विट्जरलैंड के वैलैस कैंटन स्थित सुंदर और शांत गांव ब्लाटेन एक भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया। यहां बर्च ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे गांव पर बर्फ, कीचड़ और विशाल चट्टानों का सैलाब टूट पड़ा। इस भयानक भूस्खलन में गांव का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा मलबे में दब गया। ताजा सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ग्लेशियर टूटने के बाद पूरी घाटी धूल और मलबे से भर गई। भारी चट्टानों और कीचड़ की बाढ़ ने पहाड़ी ढलानों को भी अपने साथ बहा लिया। ब्लाटेन की गलियां अब मलबे…
नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं, जो पहले भी महामारी की पहली लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्य था। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हैदराबाद और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किसी यात्रा पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन विशेषज्ञों द्वारा…
टोरंटो: कनाडा के टोरंटो में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार और विश्वास के नाम पर एक युवक के साथ 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हो गई। विन्निपेग निवासी लॉरेंस कैंपबेल ने 2024 में लॉटरी टिकट खरीदा था और किस्मत ने उनका साथ दिया — उन्हें करीब 50 लाख कनाडाई डॉलर यानी लगभग 30 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी। हालांकि, उनकी पहचान संबंधी दस्तावेजों में कमी के कारण वे स्वयं लॉटरी क्लेम नहीं कर सके। लॉटरी अधिकारियों की सलाह पर उन्होंने अपनी प्रेमिका क्रिस्टल ऐन मैके को नामित किया। उस समय दोनों डेढ़ साल से एक रिश्ते में…
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिका की राजनीति में अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश कर रहे हैं, तब यही सवाल उठता है कि क्या ट्रंप ने उस आत्मा की आवाज सुननी बंद कर दी है? क्योंकि वे दोस्तों को ही दुश्मन समझने लगे हैं। यूरोपीय देशों पर ताबड़तोड़ टैरिफ लगा रहे हैं, इजरायल से दूरी बना रहे हैं तो भारत जैसे मुल्कों से उन्हें परेशानी होने लगी है। ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का एक पुराना भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रोनाल्ड रीगन कह…
