नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं, जो पहले भी महामारी की पहली लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्य था। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हैदराबाद और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
हालांकि, सरकार ने अभी तक किसी यात्रा पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन विशेषज्ञों द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। यात्रा के दौरान या सार्वजनिक स्थलों पर कुछ आवश्यक सावधानियां बरतना जरूरी हो गया है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
सावधानियां जो रखें सुरक्षित:
-
मास्क पहनें: भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड या बाजारों में मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें। यह संक्रमण से बचाव का सबसे पहला और जरूरी कदम है।
-
हैंड सैनिटाइज़र का प्रयोग करें: यात्रा के दौरान हर आधे घंटे में हाथों को सैनिटाइज करें, खासकर कुछ खाने से पहले।
-
बंद जगहों से बचें: जहां तक संभव हो, खुली जगहों पर रहें। बंद कमरों, पार्टियों और खराब वेंटिलेशन वाली जगहों से बचें।
-
लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें: बुखार, गले में खराश या थकान महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
सावधानी और सजगता से ही इस संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
