Author: दिनरात खबर एडिटर

पटना। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह अफरा-तफरी मच गई क्योंकि यहां एयर इंडिया की फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों को अपना सामान नहीं मिला। यह फ्लाइट तय समय पर लैंड तो कर गई, लेकिन विमान से उतरने के बाद जब अनाउंसमेंट हुआ कि यात्रियों का लगेज 4 नंबर बेल्ट पर आएगा, तो सभी यात्री वहां पहुंच गए। कुछ समय इंतजार करने के बाद जब बेल्ट पर कोई सामान नहीं आया, तो यात्रियों ने पूछताछ शुरू की। इस पर एयरलाइन की ओर से बताया गया कि तकनीकी कारणों और ज्यादा वजन के चलते फ्लाइट में लगेज रखा ही नहीं गया था। यह…

Read More

नई दिल्ली। आए दिन फ्लाइट में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आ रही हैं इसको लेकर एयर इंडिया पर एक्शन हो गया है। यह एक्शन डीजीसीए ने क्रू शेड्यूलिंग में गड़बड़ी के चलते लिया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को अपने तीन सीनियर अफसरों को तुरंत हटाने का आदेश दिया है। ये अधिकारी रोस्टरिंग विभाग में काम कर रहे थे। एयरलाइन ने कहा है कि उसे डीजीसीए का आदेश मिल गया है और उसने इसे लागू भी कर दिया है। यह एक्शन क्रू शेड्यूलिंग में गड़बड़ी के चलते लिया, अब होगी कार्रवाई डीजीसीए ने एयर इंडिया से कहा है कि वह…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में हो रही लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खासकर पटमदा, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा प्रखंड के सैकड़ों किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। महुलडांगरी, बामडोल, गुहियापाल, रंगुनिया, पानीपड़ा जैसे कई गांवों में जलजमाव के कारण खेतों में खीरा, बैगन, झींगा, लौकी और बरबटी जैसी सब्जी फसलें सड़ने लगी हैं। किसानों का कहना है कि इस बार बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती की गई थी, लेकिन बारिश ने पूरे खेत डुबो दिए। सौरूप घोष, शिव नाइक, हेमंत पैरा, मतिलाल पैरा, मंगलू नाइक, मानिक दंडपाट, शिबू नाइक, बुधु दंडपाट समेत कई…

Read More

बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात महुलडांगरी गांव के पास एक 14 चक्का ट्रक (संख्या WB 33 E 9232) को अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया। उक्त ट्रक को जब्त कर बहरागोड़ा थाना लाया गया है। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक, चालक सहित इस अवैध कार्य में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है…

Read More

रांची: भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के मास्टरमाइंड देवब्रत नाथ शाहदेव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने देवब्रत को पचास-पचास हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर अग्रिम जमानत प्रदान की है। यह आदेश न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत में सुनवाई के बाद जारी किया गया। गौरतलब है कि 26 मार्च 2025 को रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया था। इस हत्याकांड ने रांची समेत…

Read More

रांची: झारखंड में चल रहे शराब घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में प्रमुख ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट मांगा है। विनय सिंह, चर्चित कंपनी नेक्सजेन के मालिक हैं और निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी माने जाते हैं। जांच में सामने आया है कि IAS विनय चौबे की पत्नी के बैंक खाते में हर महीने लाखों रुपये ट्रांसफर किए जाते थे, जिससे इस पूरे घोटाले में गहरी साजिश की आशंका और भी मजबूत हो गई है। ACB के अधिकारियों ने बताया…

Read More

रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के तस्लीम महल गली में बुधवार सुबह एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना का कारण घर में चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैल गई कि घर का पूरा सामान आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समुचित कार्रवाई की। घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है, लेकिन घर में रखे गए स्कूटी, टोटो वाहन सहित अन्य…

Read More

बर्न (स्विट्जरलैंड): भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने अपनी दो दिवसीय स्विट्जरलैंड यात्रा का सफल अंत किया। इस दौरे का उद्देश्य भारत के 11 वर्षों के विकास की कहानी को स्विस उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं के सामने प्रस्तुत करना और भविष्य के लिए निवेश के अवसर तलाशना था। अपने सोशल मीडिया पोस्ट (एक्स) पर गोयल ने लिखा, “भारत की विकास यात्रा में स्विस उद्योग जगत के नेताओं का जिज्ञासा, रुचि और भरोसा देखकर मैं बेहद उत्साहित हूं। आने वाले समय में दोनों देशों के बीच रोमांचक अवसर देखने को मिलेंगे।” गौरतलब है कि इस यात्रा के…

Read More

वॉशिंगटन: अमेरिका ने मंगलवार को एक बड़े कदम में मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप में फैले पांच लोगों और पांच संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन पर आरोप है कि ये संगठन और व्यक्ति हमास के सैन्य विंग को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम कर रहे थे। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इन पर यह भी आरोप लगाया है कि ये संस्थाएं गाजा पट्टी और आसपास के इलाकों में मानवीय कार्यों के नाम पर आतंकी फंडिंग कर रहे थे। प्रतिबंधित संगठनों में प्रमुख नामों में अल-विआम चैरिटेबल सोसाइटी (गाजा), उसकी कार्यकारी निदेशक मोहम्मद सामी मोहम्मद अबू मरेई, और तुर्की आधारित…

Read More

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ते देखे जा रहे हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने से पहले सभी मंत्रियों और पदाधिकारियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला कोविड संक्रमण की संभावनाओं को कम करने और एहतियात के तौर पर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होने वाली किसी भी मुलाकात या बैठक से पहले सभी प्रतिभागियों को कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह निर्देश विशेष रूप से उस संदर्भ में सामने…

Read More