रांची: झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन हो गया है, जिससे राज्य के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को उन्हें अचानक पैरालिसिस अटैक आया, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतिमा बरवा ने झारखंड में महिला हॉकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके प्रशिक्षण में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम…
Author: दिनरात खबर एडिटर
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल भी बेटियों का जलवा रहा। साइंस में धनबाद की अंकिता दत्ता और कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी राज्य की टॉपर बनी हैं। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने परिणाम जारी करते हुए सभी सफल परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साइंस की टॉपर अंकिता दत्ता धनबाद की रहने वाली अंकिता दत्ता ने साइंस में 95.4% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप किया। वह राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, गोविंदपुर की छात्रा हैं। उनके पिता प्रलय कुमार दत्ता…
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित JAC सभागार से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। इस बार साइंस में 79।26% छात्र पास हुए हैं। जबकि कॉमर्स में 91।2% छात्र परीक्षा में सफल हुए। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।
Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है। राज्य के 19 सीएम स्कूलों का परीक्षा परिणाम 60% से भी कम रहा, जो शिक्षा विभाग की अपेक्षाओं के विपरीत है। इन स्कूलों का प्रदर्शन मात्र 19.64% से 57% के बीच दर्ज किया गया। इस खराब प्रदर्शन को लेकर संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने इस प्रदर्शन को ‘पूरी तरह असंतोषजनक’ करार देते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
नई दिल्ली: ममता कुलकर्णी को इस साल महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसपर काफी हंगामा मचा था। इस वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में रही थी। अब इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा। बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अचानक चर्चा में आ गई थी, जब उन्हें महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था। इसी साल जनवरी में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने घोषणा की थी कि एक्ट्रेस आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़ी…
बोकारो: झारखंड के बोकारो से एक अत्यंत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बोकारो में एक महिला का गैंगरेप उसके पति के सामने हुआ। आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपत्ति शराब के नशे में था। बाजार से लौटते समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के 12 A स्कूल के पास का बताया जा रहा है, जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। यह घटना देर शाम की बताई जा रही…
रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने एक महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर पहले डिजिटल अरेस्ट किया और फिर उनसे 1.39 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरन से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान बी इशाक अहमद, कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा और लालदुहसांगा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रांची की पीड़िता को 15 मई को एक व्हाट्सऐप कॉल आया, जिसमें खुद को सीबीआई का…
पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी टोमडेल पंचायत अंतर्गत कोड़केल गांव में शुक्रवार की रात अचानक मौसम बदलने के बाद गिरी आकाशीय बिजली से आठ मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशियों में किशोर भुइयां के दो, जस्टिन मनोहर लुगुन के तीन, दनियल भुईंया, मार्टिन भुईंया और जुनेथान भुईंया के एक-एक बैल शामिल हैं। गांव के लोग पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और इस समय खेतों की जुताई का समय होने के कारण यह हादसा उनके लिए और भी बड़ा झटका साबित हुआ है। खेती के लिए इन मवेशियों पर ही उनकी निर्भरता…
खूंटी: खूंटी-चाईबासा मुख्य मांर्ग एनएच 75ई पर मुरहू थाना क्षेत्र कें पंजाबी कोठी के पास शुक्रवार को आम लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है। दुर्घटना में चालक बाबूलाल रजक और खलासी पिंटू दास गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कें बाद दोनों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक बाबूलाल ने बताया कि वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर से आम लादकर रांची की हरमू मंडी जा रहे थे। उसी दौरान पंजाबी कोठी के पास गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के…
भुवनेश्वर (ओडिशा): सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ओडिशा में पदस्थाप उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को 20 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा के व्यापारी रतिकांत राउत को ईडी के एक केस में राहत देने के लिए घूस ले रहा था। ओडिशा के व्यापारी रतिकांत ने सीबीआई से लिखित शिकायत की थी। इसमें यह कहा गया था कि ईडी ने उसके खिलाफ एक इसीआईआर (ECIR/BBZO/20/2020) दर्ज की है। इस केस में उसे गिरफ्तार नहीं करने और उसका अस्पताल अटैच नहीं करने के लिए उप निदेशक चिंतन रघुवंशी पांच करोड़ रुपये घूस मांग रहा है। बातचीत के बाद…
