ढाका: बांग्लादेश में लंबे समय से जेल में बंद जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम को आखिरकार 14 साल बाद रिहाई मिल गई। मंगलवार सुबह उन्हें ढाका सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। रिहाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनाया था, जिसमें 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े सभी आरोपों से उन्हें मुक्त कर दिया गया। कैसे हुई रिहाई: ढाका स्थित केरानीगंज की केंद्रीय जेल से इस्लाम को रिहा किया गया, जहां वे 2010 से कैद थे। रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बांग्लादेश मेडिकल यूनिवर्सिटी से सुबह 9:15…
Author: दिनरात खबर एडिटर
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार अब इस पर गंभीरता से कदम उठाने की तैयारी में है। 3 मई को सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 14 मार्च को वर्मा के आवास में आग लगने की घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में नकदी की गड्डियां बरामद हुईं। इस रिपोर्ट को गंभीर…
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 28 मई से 2 जून तक बारिश, बिजली गिरने और 70 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 मई को ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 28 मई से 2 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान और जम्मू के कुछ क्षेत्रों में 28 मई को लू (हीटवेव) की चेतावनी भी दी गई है। ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 31 तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। ओडिशा में 27 और 29 मई…
रांची: श्री गुरु सिंह सभा रांची की ओर से 30 मई को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव का शहीदी गुरु पर्व मनाया जाएगा। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बुधवार को बताया कि गुरु अर्जन देव का शहीदी गुरु पर्व 30 मई को गुरुनानक स्कूल परिसर सभागार में मनाया जाएगा। इस विशेष दीवान में लुधियाना के रागी भाई बलप्रीत सिंह और अमृतसर के प्रमुख प्रचारक ज्ञानी जगदेव सिंह शिरकत करेंगे। विशेष दीवान सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई भरपूर सिंह…
जमशेदपुर: सोनारी स्थित सरदार अखाड़ा क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक शाहिल मुंडा ने मंगलवार देर रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। शाहिल मुंडा पेशे से साउंड डीजे का काम करते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके अचानक इस कदम से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों का कहना है कि शाहिल मेहनती और खुशमिजाज स्वभाव के थे, जिससे किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका…
रांची: झारखंड सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में राज्य के 14 जिलों के एसएसपी व एसपी शामिल हैं। इस निर्णय से जमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस प्रमुख बदल दिए गए हैं। रांची में भी बदलाव हुआ है, जहां एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं, धनबाद के एसपी सिटी को भी बदला गया है। सरकार ने इन अधिकारियों को अविलंब अपने नए…
रांची। राजधानी रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली सड़क सह रेल ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इस ब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मई महीने में दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। नीचे रद्द ट्रेनों की पूरी सूची दी गई है: रद्द ट्रेनों की सूची:हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601/18602) – रद्द तिथि: 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और…
नई दिल्ली। भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इन हमलों को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है, ये कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। इन हमलों से दशकों पुराना सैन्य तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। इसके पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार तनाव चरम पर पहुंच गया इस खबरें के माध्यम से हम आपकों से बताना चाहते है। 1947-48: पहला भारत-पाकिस्तान युद्ध ये युद्ध अक्टूबर 1947…
रांची। ED ने गुरुवार को जीएसटी घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में झारखंड और कोलकाता के कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी सूत्रों के मुताबिक रांची में तीन, जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर यह दबिश दी गई। यह छापेमारी जीएसटी के नाम पर किए गए करीब 800 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर की गई है। जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई में शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता नामक तीन व्यापारियों को जांच के घेरे में लिया है। बताया जा रहा है कि इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी…
