Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा से लौट रहे छह युवकों में एक लापता, पांच सुरक्षित रेस्क्यू

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरJune 11, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथधाम से दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के छह युवक एक हादसे का शिकार हो गए। घटना रामबाड़ा क्षेत्र में हुई, जहां नदी पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया, जबकि शेष पांच युवकों को SDRF की टीम ने सुरक्षित बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 10:50 बजे की है, जब जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि लिनचोली के पास पांच युवक नदी में फंसे हुए हैं। तुरंत अलर्ट होते हुए SDRF की भीमबली टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

SDRF की टीम ने कठिन परिस्थितियों में पांचों युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला और उन्हें मुख्य मार्ग तक लाकर लिनचोली पुलिस चौकी के सुपुर्द किया।

बचाए गए युवकों ने बताया कि वे केदारनाथधाम में बाबा के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे और छोटे रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे थे। रामबाड़ा क्षेत्र में शॉर्टकट लेते हुए नदी पार करने की कोशिश में वे फंस गए। इसी दौरान उनका साथी राहुल (22) बहाव में बह गया और वे उसे नहीं बचा सके।

बचाए गए युवकों के नाम इस प्रकार हैं:

  • विष्णु चौधरी (20) पुत्र लोकेन्द्र सिंह

  • कुनाल (17) पुत्र नरेंद्र सिंह

  • शिभव (21) पुत्र श्रीकांत शर्मा

  • महेश चौधरी (19) पुत्र गजेन्द्र सिंह

  • शिभव कुमार (20) पुत्र दिनेश पालीवाल

घटना के बाद से लापता राहुल की तलाश जारी है। SDRF व स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि उत्तराखंड जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित और निर्धारित मार्गों से यात्रा करना बेहद जरूरी है। छोटे रास्तों या शॉर्टकट लेने के प्रयास जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

See also  आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिरी, भागलपुर के जवान संतोष यादव हुए शहीद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.