अररिया। बिहार में अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रितम कुमार चौहान को पटना से आई विशेष निगरानी की टीम ने मंगलवार की देर रात उनके आवास से घूस के डेढ़ लाख रूपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। विशेष निगरानी की टीम ने रानीगंज बीडीओ के साथ प्रखंड कार्यालय के सहायक लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी हिरासत में लिया है।प्रखंड उप प्रमुख कलानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में पटना से आई निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की। रानीगंज उप प्रमुख कलानंद…
Author: दिनरात खबर
पूर्वी चंपारण: जिला के बंजरिया थाना पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए एक शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने और फायरिंग करने वाले आरोपी जटाशंकर यादव उर्फ दमकल को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव में पीडीएस दुकानदार ओम प्रकाश यादव के यहां शादी समारोह के दौरान उसके चाचा जटा शंकर यादव उर्फ दमकल ने आर्केस्ट्रा में नाच रही नर्तकियो के मंच पर कट्टा निकालकर लहराते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो…
रांची। झारखंड में इस बार मॉनसून के समय से पूर्व आने की संभावना है। इस बार मॉनसून के झारखंड में आने की संभावना 10-12 जून है, जबकि हर वर्ष मॉनसून 15 जून के बाद आता है। इसकी वजह इस वर्ष केरल में मॉनसून आने को लेकर बनी परिस्थितियां हैं। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस बार केरल में मॉनसून के दस्तक देने की परिस्थितियां पॉजिटिव बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि केरल में इस बार मॉनसून 25-27 मई तक पहुंचने की सम्भावना है। प्री मॉनसून की हो रही बारिश अभिषेक आंनद ने…
पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क के चौहान मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा हरिजनवां टोला गांव निवासी रघुवर राम का पुत्र गोल्डन राम (19) के रूप में की गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गोल्डन छतरपुर की ओर से जपला की ओर आ रहा था। इसी क्रम में जपला की ओर से जा रही तेज…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा की। यह एक परिष्कृत नई मिसाइल रक्षा ढाल बनाने की योजना है। यह अंतरिक्ष से खतरों को रोकने में सक्षम होगी। अनुमान है कि इस पर लगभग 175 बिलियन डॉलर खर्च होंगे। यह परियोजना तीन वर्ष में पूरी होगी। एबीसी न्यूज के अनुसार, ‘गोल्डन डोम’ परियोजना की पूरी देखरेख स्पेस फोर्स जनरल माइकल गुएटलीन करेंगे। यह परियोजना पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के असफल “स्टार वार्स” कार्यक्रम की याद दिलाती है। व्हाइट हाउस ने प्रौद्योगिकी में प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि रीगन…
सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनके फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर-2’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म कई मायनों में खास है, क्योंकि इसके जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे, जिससे यह जोड़ी दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित होने वाली है। ‘वॉर-2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी विज़ुअली ग्रैंड फिल्म दे चुके हैं। एनटीआर के फैंस के…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के अपने अंतिम लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने टूर्नामेंट से विजयी विदाई ली। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। चेन्नई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 42, आयुष म्हात्रे ने 43 और शिवम दुबे ने 39 रन की उल्लेखनीय पारियां खेलीं। अनुभवी कप्तान…
अररिया। फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा के पौत्र दर्शन गोलछा ने बैचलर ऑफ साइंस इन कंप्यूटर एण्ड डाटा साइंसेज में 97.5 फीसदी अंक प्राप्त किया। अपने प्रदर्शन से उन्होंने अपने परिवार के साथ शहर को गौरवान्वित किया।दर्शन गोलछा फारबिसगंज के औद्योगिक ओर व्यवसायिक घराना से संबंध रखते हैं। पेशे से चार्टर अकाउंटेंट मनीष गोलछा एवं संगीता गोलछा के पुत्र दर्शन यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोंसिन,शिकागो (अमरीका) में अध्ययनरत है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिलीगुड़ी,हाई स्कूल की शिक्षा दिल्ली तथा उच्चतर शिक्षा के लिए अमेरिका चला गया। दर्शन की दादी मीना देवी का कहना है कि वह बचपन से ही काफी मेधावी…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक से मंगलवार को दो किशोर छात्रों के शव बरामद किए गए। सोमवार देर शाम नहाने के दौरान डूबे मानगो के नितिन गोराई (17) और प्रतीक रजक (15) की तलाश प्रशासन और गोताखोरों की टीम की ओर से देर रात तक की गई। मंगलवार को सुबह प्रतीक और दोपहर में नितिन का शव बरामद हुआ। दोनों शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नितिन चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था और प्रतीक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा के शिक्षक जयंत रजक का पुत्र था। दोनों अपने चार…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखिया की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह साजिश हरहरगुट्टू पंचायत के मुखिया चोटराय मुर्मू की हत्या की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोचाकुली निवासी दीपक साहू उर्फ भगना और बागबेड़ा डीबी रोड दुर्गाबाड़ी मैदान निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक साहू ने अपने किराए के मकान की अलमारी में पिस्टल छिपा रखी है। छापेमारी के दौरान वहां से एक…
