Author: दिनरात खबर

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरम गांव में स्थित ईंट भट्ठा के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। मृतक मजदूर की पहचान कन्हैया लाल (55) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में सुखलाल कंवर, लीलाधर साय, योगेश्वरी कुमारी और जानकी कवर शामिल है। सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के मसलिया गांव के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सभी मजदूर भट्ठा पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी जब तक मजदूर कुछ समझ पाते तब तक आकाशीय बिजली गिर गयी।…

Read More

कीव। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए सुर्खियां बटोर रही टेलीफोनिक बातचीत के रुकते ही ड्रोन हमलों से कीव को गहरा आघात लगा। यूक्रेन को उम्मीद थी कि ट्रंप के प्रयासों के बाद रूस फिलहाल हमले रोक देगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। बातचीत खत्म होते ही रूस ने बिना समय गंवाए यूक्रेन पर ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिया। यूक्रेन के अखबार द कीव इंडिपेंडेंट और एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार यूक्रेन के अधिकारियों ने आज बताया कि रूसी हमलों में कम से…

Read More

मुंबई। कल्याण के कोलसेवाड़ी इलाके में स्थित श्री सप्तश्रृंगी एंड ऑफ हाउसिंग सोसाइटी की चार मंजिला इमारत का हिस्सा मंगलवार को दोपहर में अचानक ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं और डेढ़ साल की बच्ची है। इस घटना में चार लोगों को मलबे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम आठ लोगों की तलाश कर रही है। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रही है।पुलिस के अनुसार कल्याण पूर्व में स्थित सप्तश्रृंगी इमारत लगभग 40 साल पुरानी है।…

Read More

मुंबई। गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में स्थित बिनगुंडा इलाके में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 36 लाख रुपये की इनामी 5 नक्सली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पांचों नक्सली महिलाओं से पुलिस गहन छानबीन कर रही है।पुलिस के अनुसार बिनगुंडा में 50 से 60 नक्सलियों के एकत्र होने और पुलिस पर घात लगाकर हमला करने की योजना बनाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर 18 मई को केंद्रीय रिजर्व बल की सी-60 और 37वीं बटालियन की 6 टीमों को बिनगुंडा क्षेत्र में रवाना किया गया। 19 मई को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

Read More

भागलपुर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में बिहार में भागलपुर जिले के जवान संतोष यादव शहीद हो गए। संतोष यादव नवगछिया के इस्माइलपुर गांव के रहने वाले थे।हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। घटना सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे जम्मू के नौशेरा सेक्टर की है। जब सेना की एक टुकड़ी आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते में सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी में कुल 6 जवान सवार थे। जिनमें से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जिनेवा में आयोजित विश्व स्वास्थ्य सभा के 78वें सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्वस्थ ग्रह (स्वस्थ जीवन) के निर्माण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी पीछे न छूट जाए। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का उल्लेख किया, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है और 58 करोड़ लोगों को कवर करती है। प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और सभी सदस्य देशों को आईएनबी…

Read More

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के मामले में जांच के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सागर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी विशेष सशस्त्र बल के डीआईजी कल्याण चक्रवर्ती और डिंडोरी की एसपी वाहिनी सिंह को भी शामिल किया गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को फटकार लगाते हुए विवादित बयान के मामले में एसआईटी गठित करने का आदेश दिया…

Read More

रांची। शराब घोटाले आरोपित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। अगली सुनवायी अब 3 जून को होगी। इससे पहले एसीबी ने करीब छह घंटे तक दोनों अधिकारियों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को एसीबी की कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में पेशी से पहले दोनों का मेडिकल…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की आगामी बैठक को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीएसी की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। चंपई सोरेन ने कहा कि टीएसी का गठन राज्यपाल के संरक्षण में करने की परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस लोकतांत्रिक परंपरा को तोड़कर एक अनुचित मिसाल पेश की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह संस्था आदिवासियों के हित में काम करने के लिए बनी है,…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय स्थित सभा कक्ष में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुये सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवम्बर, 2005 से पहले आपदा प्रबंधन के लिए ठीक से काम नहीं होता था। नवम्बर, 2005 में भारतीय जनता पार्टी…

Read More