Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

कोडरमा में शराब की हो रही थी तस्करी, हाईवा के पलटने से हुआ खुलासा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 21, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोडरमा। जिले के ढाब थाना अंतर्गत डोमचांच सतगावां मुख्य मार्ग के ढाब जंगल में मंगलवार की रात गिट्टी के नीचे छिपा कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब से लोड एक हाईवा पलट गई। जिससे गिट्टी हाईवा से बाहर आ गया और उसके नीचे में रखा शराब साफ-साफ नजर आने लगा।

इस घटना की जानकारी देते हुए ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि वरीय पदाधिकारी की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच की ओर से एक हाईवा में गिट्टी के नीचे अंग्रेजी शराब को छिपा कर सतगावां की ओर ले जाया जा रहा है। इसके आलोक में हमने ढाब थाना के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दी। इसी बीच एक हाईवा (जेएच 05 सीजे 5456) उस ओर आ रही थी। जिसे हमने रुकने का इशारा किया। लेकिन उक्त हाईवा का चालक हमें चकमा देकर भागने लगा। इसका हमने पीछा करना शुरू किया। उक्त हाईवा थोड़ी ही दूर आगे गया और घाटी स्थित एक तीखे मोड़ पर जाकर अनियंत्रित हो गया।

blank

इससे हाईवा सड़क के किनारे खाई में ढुल गई। जब तक हमलोग वहां पहुंचते उक्त हाईवा का चालक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। हाईवा को कब्जे में लेते हुए उसमें अवैध रूप से लोड अंग्रेजी शराब को जब्त कर थाने लाया गया। उक्त हाईवा से लगभग 100 पेटी अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किए गए हैं, जिसकी फिलहाल गिनती की जा रही है और उसका अनुमानित कीमत आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाईवा के नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। इधर पुलिस द्वारा किरान मंगवा कर दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को घाटी से बाहर निकाला गया है।

See also  गिरिडीह से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.