Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पाकिस्तान में सिंधु नदी नहर परियोजना का विरोध, मंत्री का आवास फूंका

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 21, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



कराची। पाकिस्तान में सिंधु नदी नहर परियोजना का विरोध हिंसक हो गया। परियोजना का विरोध कर रहे लोगों ने मंगलवार को नौशहरो फिरोज जिला के मोरो शहर में सिंध प्रांत के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के आवास और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई कंटेनरों में आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ तीखी झड़प हुई है।

पाकिस्तान के दुनिया न्यूज के अनुसार मोटरसाइकिल सवार प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग सुरक्षा संगठन के सदस्यों सहित कर्मियों पर हमला किया। एक ट्रेलर से उर्वरक बैग लूट लिए और भाग गए। सरकार ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर ने अपने आवास पर आगजनी की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कानून के शासन को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया। कॉमन इंटरेस्ट्स काउंसिल ने 28 अप्रैल को प्रांतों के बीच आम सहमति बनने तक सिंधु नदी नहर परियोजना पर रोक लगा दी है।

अन्य संचार माध्यमों की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुलिस के साथ झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और एक डीएसपी व छह अन्य पुलिसकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चोलिस्तान नहर का मुद्दा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली सिंध सरकार और केंद्र की शहबाज शरीफ सरकार के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार की योजना चोलिस्तान रेगिस्तान की सिंचाई के लिए सिंधु नदी पर छह नहरों के निर्माण की है। पीपीपी और सिंध प्रांत के अन्य राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं।

See also  अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बंद कमरे में आधे घंटे हुई बातचीत, बिहार चुनाव में राजग सीट बंटवारे पर मंथन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.