नई दिल्ली। भारत के कूटनीतिक संवाद के तहत सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रूस की यात्रा की। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के पक्ष पर केंद्रित यह यात्रा महत्वपूर्ण रही। प्रतिनिधिमंडल ने रूस की संसद के दोनों सदनों और थिंक टैंकों के साथ कई बैठकें कीं। इन उच्च स्तरीय बातचीतों ने भारत और रूस के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने और वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को फिर से पुष्टि की। रोज स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने रूस के उप विदेश मंत्री…
Author: दिनरात खबर
भोपाल। सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने तीसरी बार माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘ये मेरी भाषाई भूल थी। इसके लिए मैं बहन सोफिया कुरैशी और देशवासियों से माफी मांगता हूं। मंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी को ठेस पहुंचाना मेरा उद्देश्य नहीं था। भूल वश कहे शब्दों के लिए फिर से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। दरअसल, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। उनकी टिप्पणी…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के समीप शनिवार की सुबह तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। उक्त टैंकर पश्चिम बंगाल से रिफाइन लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। इसी बीच कोडरमा घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें लोड रिफाइन तेल सड़कों पर बहने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। जैसे ही उनलोगों की नजर टैंकर से बहते हुए तेल पर पड़ी वे लोग…
सरायकेला। जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की फंदे से लटका शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बीते गुरुवार की शाम तक पूरे परिवार को देखा गया था। उसके बाद कोई भी परिवार के अन्य सदस्यों को रात में नहीं देखा। दिनभर उनका घर बन्द पाया गया। शुक्रवार की देर रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी। सूचना…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के गोटेर मुठभेड़ में नक्सली संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित 27 नक्सलियों के मारे जाने के बाद शुक्रवार काे 24 सक्रिय इनामी नक्सली संगठन छोड़कर बीजापुर में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो महिला सहित 20 इनामी नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों में दो महिला नक्सली सहित पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 के सीवायपीसी (डिप्डी कमांडर) राकेश, पीएलजीए बटालियन नम्बर-1 के सदस्य, माड़ डिवीजन कंपनी नम्बर-7 के पीपीसीएम, एसीएम/पीपीसीएम, कंपनी नम्बर-2 पार्टी सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष, केएमएस अध्यक्ष, कालाहांडी-कंधमाल-बलांगिर -नुवापाड़ा डिवीजन के सदस्य, एलओएस कमांडर, सीएनएम सदस्य 87.50 लाख रूपये…
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनका समूह पूर्वोत्तर राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र की स्थापना, अपनी दूरसंचार सेवाओं, खुदरा कारोबार एवं स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुकेश अंबानी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस जियो पूर्वोत्तर राज्यों के सभी स्कूलों, अस्पतालों, उद्यमों और घरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि जियो ने पहले ही क्षेत्र की 90 फीसदी आबादी को कवर…
पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। मुंबई में भी संक्रमण के कुछ नए मामले सामने आए हैं। हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा किया था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अब ‘घराट गणपति’ फेम अभिनेत्री निकिता दत्ता और उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। निकिता ने इस खबर की पुष्टि खुद सोशल मीडिया के ज़रिए की है। अभिनेत्री निकिता दत्ता हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर चर्चा में थीं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। इस…
दीव। भारत के सबसे प्राचीन पारंपरिक खेलों में से एक मल्लखंभ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के केंद्र में आज भी पूरी ताकत से जीवित है। यदि खेलों की सामाजिक परिवर्तन की शक्ति और उसके प्रभाव को समझने के लिए एक आदर्श उदाहरण ढूंढना हो, तो मनोज प्रसाद और उनके शिष्य राकेश कुमार वरदा की कहानी सबसे उपयुक्त होगी। मनोज प्रसाद इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि कैसे खेल, नक्सल प्रभावित इलाकों जैसे संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में भी सामाजिक बदलाव ला सकते हैं। एक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अधिकारी होते हुए भी उन्होंने नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ मल्लखंभ अकादमी की स्थापना…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां के भारत मंडपम में ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर को देश के विकास का इंजन बताया और कहा कि यह क्षेत्र विकास की आपार संभावनाओं से भरा पड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया के निवेशकों से आग्रह किया कि वे पूर्वोत्तर के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विकसित भारत का रास्ता पूर्वोत्तर से होकर जाएगा। दो दिवसीय (23-24 मई) राइजिंग नॉर्थ ईस्ट निवेश सम्मेल का उद्देश्य पूर्वोत्तर को अवसरों की भूमि के रूप में प्रस्तुत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बलिदान सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बलिदान जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार बलिदान परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर बलिदान…
