Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 22, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद से ही उनका पूरा ध्यान अपने परिवार और बेटी पर केंद्रित रहा है। हालांकि अब दीपिका धीरे-धीरे काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। जल्द ही वह कुछ नई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगी। वह ‘कल्कि’ के अगले भाग में नजर आने वाली हैं, जिससे उनके प्रशंसकों को एक बार फिर उनका दमदार अवतार देखने को मिलेगा। वहीं, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए भी दीपिका को कास्ट किया गया था। लेकिन अब खबर है कि कुछ शर्तों को लेकर बनी असहमति के कारण दीपिका को इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है।

संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण को भी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कास्ट किया गया है और एक बार फिर प्रभास-दीपिका की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। हालांकि, अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति बदल चुकी है। रिपोर्ट का दावा है कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस की मांग की थी और कुछ शर्तें भी रखी थीं, जिससे वांगा नाखुश हो गए। निर्देशक ने दीपिका के रवैये को गैर-पेशेवर मानते हुए उन्हें ‘स्पिरिट’ से हटा दिया है। अब देखना होगा कि इस फिल्म में प्रभास के साथ किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा।

See also  अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने, 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज

खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने शूटिंग के लिए दिन में केवल 8 घंटे काम करने की शर्त रखी थी, जो असल में लगभग 6 घंटे की शूटिंग के बराबर होती। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी और भारी भरकम फीस की भी मांग की थी।

चर्चा है कि दीपिका इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस चाह रही थीं, जिससे वह इतनी बड़ी रकम लेने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन सकती थीं। वहीं, यह भी सामने आया है कि उन्होंने तेलुगु में संवाद बोलने से इनकार कर दिया था, जो फिल्म की मूल भाषा है। इन सभी मांगों और रवैये को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने गैर-पेशेवर माना और कथित तौर पर दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ आखिरकार कौन-सी अभिनेत्री नजर आएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.