कोडरमा। जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट के पीछे जंगल (वन्य प्राणी आश्रयणी) में ढिबरा चुनने के दौरान चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार को कई अन्य लोगों के साथ महिला भी ढिबरा चुनने गई थी तभी हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिव मुहल्ला निवासी 45 वर्षीया कंचन देवी (पति पप्पू पासवान) अन्य महिलाओं के साथ सिविल कोर्ट के पीछे जमा ढिबरा के ढेर में चाल बनाकर ढिबरा चुन रही थी। इसी दौरान अचानक चाल धंस गई जिसमें वह दब गई। घटना के बाद महिलाओं के द्वारा शोर…
Author: दिनरात खबर
मधुबनी। जिला के सीमावर्ती अंचल कार्यालय जयनगर में शनिवार की सुबह निगरानी विभाग ने दस्तक दी। अंचल निरीक्षक को तीन लाख घुस लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया। निगरानी टीम ने अपने अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल जमीन का दाखिल खारिज एवं म्यूटेशन कराने के नाम पर आवेदन कर्ता से तीन लाख रुपये घुस की मांग की थी। आवेदन कर्ता ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम को सूचना दिया था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को अहले सुब…
सलमान खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ‘केसरी वीर’ फेम अभिनेता सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ सलमान ने सूरज को टैग करते हुए एक खास कैप्शन लिखा, “अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा।” सलमान के इस भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट पर सूरज पंचोली ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट करते हुए लिखा, “मैं आपसे प्यार करता हूं सर।” यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। ‘केसरी वीर’ के जरिए अभिनेता सूरज…
जम्मू। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे हैं। वह यहां पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पीड़ितों से मिलेंगे। गोलीबारी में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई परिवार प्रभावित हुए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केंद्र शासित प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। राहुल गांधी ने 25 अप्रैल को आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए श्रीनगर का…
कोलकाता: सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज (शनिवार) नई दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ममता द्वारा इस बार बैठक से दूरी बनाए जाने के पीछे स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन एक अधिकारी का कहना है कि पिछली नीति आयोग की बैठक का अनुभव उनके लिए सुखद नहीं था। उस बैठक में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने का पूरा अवसर नहीं दिया गया और उनके भाषण के दौरान माइक बंद…
लातेहार: लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर स्थित इचाबार जंगल में पुलिस और जेजेएमपी (झारखंड जन्म मुक्ति परिषद) नक्सलियों के बीच शनिवार की सुबह जमकर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा की मौत हो गई है जबकि एक अन्य नक्सली घायल है। मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान को भी गोली लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। पप्पू लोहरा 10 लाख रुपये का इनामी था जबकि प्रभात पर पांच लाख रुपये इनाम था। घटना की पुष्टि पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने की है। बताया जाता है…
काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा जारी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई खबर ने राजकुमार राव और फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका देने की संभावना बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स,…
नई दिल्ली। लखनऊ में शुक्रवार को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में एक अनोखा और दुर्भाग्यपूर्ण विकेट देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से बल्लेबाजी कर रहे क्रुणाल पांड्या हिट विकेट होकर आउट हुए। आईपीएल 2025 में यह दूसरा मौका है जब कोई बल्लेबाज़ इस अंदाज़ में आउट हुआ है। क्रुणाल पांड्या इस सीज़न हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं। इससे पहले अभिनव मनोहर को इसी तरह का अजीबो-गरीब आउट देखा गया था। पूरे आईपीएल इतिहास की बात करें तो पांड्या अब इस तरह आउट होने वाले 17वें बल्लेबाज़…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यूएस स्टील और जापान स्थित निप्पॉन स्टील के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूएस स्टील का मुख्यालय पिट्सबर्ग में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित अमेरिकी स्टील निर्माता जापान की निप्पॉन को खरीदने को तैयार है।सीबीएस न्यूज के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ”मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि यूएस स्टील अमेरिका में ही रहेगा और इसका मुख्यालय पिट्सबर्ग के महान शहर में रहेगा। यह यूनाइटेड स्टेट्स स्टील और निप्पॉन स्टील के बीच एक नियोजित साझेदारी है। इससे कम…
इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के फिर दो नए मरीज मिले हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें घर पर आइसोलेट किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। इनमें से एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। इन्हें मिलाकर शहर में इस साल अब तक कोरोना के पांच मरीज मिल चुके हैं। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों नए मरीज 30 और 35 वर्ष के युवक हैं। उन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी की शिकायत के बाद प्राइवेट लैब में…
