Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 23, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो गई जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। बीच-बीच में मुनाफा वसूली की कोशिश भी होती रही, इसके बावजूद शेयर बाजार की चाल लगातार तेज बनी रही। पहले एक घंटे कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एटरनल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ट्रेंट लिमिटेड, इंफोसिस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 2.70 प्रतिशत से लेकर 1.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर सन फार्मास्युटिकल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.23 प्रतिशत से लेकर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,343 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,549 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 794 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर सिर्फ 1 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 48 शेयर हरे निशान में और 2 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

See also  इंडस्ट्री में हर मोड़ पर मिलती है चुनौती: सूरज पंचोली

बीएसई का सेंसेक्स आज 54.99 अंक की कमजोरी के साथ 80,197 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 650 अंक से अधिक की मजबूती के साथ 81,625.65 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 642.39 अंक की मजबूती के साथ 81,594.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 29.80 अंक की मजबूती के साथ 24,639.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 200 अंक से ज्यादा उछल कर 24,826.65 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद हुई मामूली बिकवाली के कारण इस सूचकांक की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 209.60 अंक की तेजी के साथ 24,819.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 644.64 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,951.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 203.75 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,609.70 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

See also  टाइगर और हरनाज की जोड़ी ने बिखेरा जलवा, 'बागी 4' का पहला गाना 'गुजारा' रिलीज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.