Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

अभिनय की आलोचना करने वालों को रश्मिका का जवाब, जानिए क्या कहा?

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 4, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रश्मिका मंदाना आज उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग अब सिर्फ साउथ इंडिया तक सीमित नहीं रही है। कन्नड़ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रश्मिका ने कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतनी सफलता के बावजूद रश्मिका को कभी-कभी अपने अभिनय को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने अभिनय की आलोचनापर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि नकारात्मकता से निपटना उन्हें पहले मुश्किल लगता था, लेकिन अब उन्होंने खुद को मजबूत बना लिया है।

अब तक के करियर से खुश हैं रश्मिकारश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने करियर को लेकर दिल छू लेने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं पिछले 8 सालों में मिली हर चीज के लिए दिल से आभारी हूं। अब मैं अपने करियर के 8वें साल में कदम रख रही हूं। उम्मीद करती हूं कि एक कलाकार और इंसान के तौर पर आगे भी बहुत कुछ सीखती रहूं और अपने अनुभवों के साथ आगे बढ़ती रहूं। यह सफर कभी आसान नहीं रहा, लेकिन हर मोड़ पर संतोष जरूर मिला। अभिनय के बारे में कभी सोचा नहीं था, ये तो बस अचानक ही हो गया।”

ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर रश्मिकारश्मिका मंदाना ने हाल ही में ट्रोलिंग और आलोचनाओं को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने कहा, “कई बार अपने बारे में नकारात्मक बातें पढ़कर सच में बहुत बुरा लगता है, खासकर ‘एनिमल’ और ‘सिकंदर’ जैसी फिल्मों में मेरी एक्टिंग को लेकर की गई टिप्पणियां। हाल के समय में मैंने ये समझना सीख लिया है कि नकारात्मकता और प्रतिक्रिया में फर्क होता है, लेकिन फिर भी, जब अपनी एक्टिंग को लेकर बुरी बातें सुनती या पढ़ती हूं, तो दिल दुखता है। आखिरकार मैं भी एक इंसान हूं और ऐसे में इसका असर होना स्वाभाविक है।”

See also  'किंग' में शाहरुख संग नजर आएंगे अनिल कपूर

फैंस का प्यार व समर्थन ही मेरी ताकतरश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने जीवन के उन खास लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे और उनका हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा, “मैं दिल से शुक्रगुजार हूं उन सभी लोगों की, जो मुझे ऊपर उठाते हैं और मेरे आत्मविश्वास को बनाए रखते हैं। आप सभी का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, जो मुझे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मैं आपकी हर प्रतिक्रिया की इज्जत करती हूं और कोशिश करती हूं कि उससे कुछ सीख सकूं।” उनकी ये विनम्रता और सीखने की चाह ही उन्हें न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार, बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनाती है।

रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्मेंरश्मिका मंदाना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। बॉलीवुड में उन्होंने वर्ष 2022 में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ से कदम रखा। हाल ही में वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आई थीं, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब रश्मिका के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही ‘कुबेरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। साथ ही, उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा’ में भी देखा जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.