लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव स्थित भगनटोला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (30) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी सदर थाना क्षेत्र के गौरीखाड़ की रहने वाली थी। भगनटोला में उसका मायका था। महिला का पति सत्येंद्र उरांव नक्सली है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव वालों ने एक सुनसान खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसकी पहचान करते हुए इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने उन पाकिस्तानी ठिकानों को भी निशाना बनाया था, जिनके बारे में हवाई हमलों के बाद भारतीय वायु सेना या डीजीएमओ ने नहीं बताया था। पाकिस्तान ने 18 मई को कई देशों को सौंपे गए अपने डोजियर में माना है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों से पाकिस्तान में कहीं ज्यादा नुकसान हुआ है।डोजियर में साफ तौर पर दिखाया गया है कि भारत ने पेशावर, झंग, सिंध में हैदराबाद, पंजाब में गुजरांवाला, बहावलनगर, अटॉक और चोर पर हमला किया। पाकिस्तान के एक आधिकारिक डोजियर से पता चला है कि…
गुवाहाटी। लगातार बारिश से असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र (निमातीघाट, तेजपुर), सुबनसिरी (बड़ाटीघाट), बुरीदिहिंग, धनसिरी (नुमलीगढ़), कपिली (कामपुर, धरमटुल), बराक (छोटा बेकरा, फुलेर्टल, एपी घाट, बीपी घाट), रुकनी (धोलाई), धलेस्वरी (घरमुरा), कटाखाल (मातिजुरी) और कुशियारा (श्रीभूमि) नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।बाढ़ से 22 जिले प्रभावित हैं। जिनमें लखीमपुर, नगांव, कछार, डिब्रूगढ़, माजुली, तिनसुकिया, शिवसागर, दरंग, गोलाघाट, कामरूप, मोरीगांव, होजाई, हैलाकांदी, धेमाजी, जोरहाट, शोणितपुर, बिस्वनाथ, कामरूप (एम), कार्बी आंगलोंग, कार्बी आंगलोंग वेस्ट, डिमा हसाओ और श्रीभूमि जिले शामिल हैं।अब तक 1254 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। 5,15,039 लोग प्रभावित…
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं, जबकि फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसने कयासों को हवा दी कि दोनों स्क्रीन पर एक बार फिर रोमांस करते नजर आ सकते हैं। अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अनन्या पांडे इस फिल्म में कार्तिक…
नई दिल्ली। सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और लॉजिस्टिक सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में बढ़त के साथ एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 135 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉम पर इसकी एंट्री 4.44 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 141 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के साथ ही खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण पहले दो घंटे का कारोबार होने के बाद दोपहर 11:15 बजे ये शेयर 8.15 प्रतिशत के मुनाफे के साथ उछल कर 146 रुपये के स्तर तक पहुंच गया…
ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारत की पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील ने खुलकर साथ देने की प्रतिबद्धता दोहराई है। भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में ब्राजील के नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान ब्राजील के शीर्ष नेतृत्व को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद के ताजा हालात से अवगत कराया गया। इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ब्राजील के नेताओं ने भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयास ऑपरेशन सिंदूर के लिए स्पष्ट समर्थन व्यक्त किया और पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद की निंदा की। प्रतिनिधिमंडल ने…
अहमदाबाद। मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में हराकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की अब तक की यात्रा, अपनी रणनीति और फाइनल मुकाबले को लेकर खुलकर बातचीत की। श्रेयस अय्यर ने कहा, “एक कप्तान का काम होता है कि वह अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाए। हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही लय हासिल कर ली थी और उसके बाद हर खिलाड़ी ने जिम्मेदारी ली। हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले की प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई (60 ) का सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। हृदय गति रुकने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से न केवल राजनीतिक क्षेत्र, बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चले कि वे जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष पद पर थी। स्वर्गीय अनीता सुंभूरुई पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या थी, जिसका इलाज नियमित रूप से चल रहा था। सोमवार रात भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें त्वरित…
रांची: 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर और जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन 14 जून को होगा। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रायल सुबह आठ बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित होगा। सब जूनियर वर्ग के लिए वे खिलाड़ी पात्र होंगी जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद हुआ हो, जबकि जूनियर वर्ग के लिए पात्रता 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्म लेने वाली खिलाड़ियों के लिए निर्धारित की गई है। चैंपियनशिप 3 से 14 जुलाई तक…
पटना। बिहार में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से चौतरफा तबाही हुई है। साेमवार देरशाम राज्य के सीवान जिले में इस प्राकृति आपदा में सात लाेगाें की जान चली गई। मृतकाें में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। आंधी-तूफान के बीच हुई तेज बरसात के बीच बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं। घरों की दीवारें और छतें भरभरा कर ढह गईं। सीवान के बरहड़िया थाना के बहादुर गांव में 30 वर्षीय मजदूर शाहिद अख्तर की माैत तेज आंधी-तूफान में छत पर काम करते हुए संतुलन बिगड़ने से गिरकर हाे गई। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव गांव के 55 वर्षीय…
