रांची। रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर बंद समर्थक बुधवार को सड़कों पर उतर कर कई जगह पर सड़क जाम कर दिए है। रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी, मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गई है। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाने में लगी हुई है। बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी रांची के कई इलाकों में…
Author: दिनरात खबर
पूर्वी सिंहभूम। विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं दिखा। शहर के लोग प्रतिदिन की भांति अपने कार्यों में व्यस्त रहे। मानगो बस स्टैंड से रांची सहित अन्य स्थानों के लिए बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। वहीं, स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, बाजार तथा अन्य संस्थान भी खुले रहे। उल्लेखनीय है कि रांची के सिरमटोली रैंप विवाद और अन्य मांगों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है।
नई दिल्ली। कोलतार (डामर) और इससे जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स ने स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री करके अपने निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 122 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी 8.81 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 132.75 रुपये के स्तर पर लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग के साथ ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस शेयर की चाल में तेजी आ गई, जिसके कारण आज पहले दो घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 11:15 बजे तक ये उछल कर 137 रुपये के स्तर…
सियोल। दक्षिण कोरिया में लंबे राजनीतिक अस्थिरता और मार्शल लॉ के बाद हुए विशेष राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्युंग ने मंगलवार को स्पष्ट जीत दर्ज करते हुए देश के नए राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। बुधवार सुबह साढ़े 3 बजे (स्थानीय समयानुसार) के आसपास मतों की गिनती पूरी हुई और चुनाव अधिकारियों ने घोषित किया कि ली जे-म्युंग 49 प्रतिशत से अधिक मत हासिल कर विजेता रहे। वहीं, उनके मुख्य रूढ़िवादी प्रतिद्वंद्वी किम मून-सू 41.6 प्रतिशत वोटों के साथ पीछे रह गए। दोनों के बीच 2.5 मिलियन से अधिक वोटों का अंतर रहा। जीत…
रायपुर। करणी सेना के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उसके भाई हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के रायपुर के भाठागांव स्थित आवासों में क्राइम ब्रांच की 25 सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात से ताबड़तोड़ छापेमारी की है। क्राइम ब्रांच ने इस टीम में महिलाओं को भी साथ रखा। हालांकि छापेमारी से पहले ही दोनों भाई फरार हो गए थे। दोनों के ऊपर 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने करोड़ों रुपये की नकदी, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, थार गाड़ी के साथ बीएमडब्ल्यू…
झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सीमेंट से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर ओमनी वैन पर पलट गया। इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच साल के बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी…
कोलकाता। पाकिस्तान के खिलाफ विदेश दौरोंं की शृंखला पूरी कर तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी रात को स्वदेश लौट आए। भारत ने सात प्रतिनिधिमंडल भेजे थे। इसका मकसद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूती से रखना था। अभिषेक बनर्जी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा की। अभिषेक मंगलवार रात लगभग 12:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि पिछले लगभग 15 दिनों में भारत का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने पांच देशों का दौरा किया। इन दौरान आतंकवाद…
हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड कंपीटीशन जीतकर थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता ने किया, हालांकि नंदिनी टॉप 8 में जगह नहीं बना पाई थीं। मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता ने इस जीत के बाद हिन्दुस्थान समाचार से खास बातचीत की, जहां उन्होंने अपनी मेहनत, अपने इस सफर, बॉलीवुड और अपने भविष्य के प्लान्स के बारे में विस्तार से चर्चा की। आपके लिए ये जीत कितनी महत्वपूर्ण है? ये दिन (31 मई) मेरी जिंदगी का सबसे यादगार और बेस्ट डे है। ये जीत…
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की ट्रॉफी जीत ली है। इस जीत के साथ आरसीबी ने 17 साल के सूखे को समाप्त किया है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। 191 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को दो अनकैप्ड ओपनर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन प्रियांश 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिर जोश इंग्लिश ने…
रांची। राजधानी में बालू माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदन बुलंद होते जा रहे हैं। वे आये दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार की देर रात भी बालू माफियाओं ने अवैध बालू लदे वाहन की खबर कवर कर रहे टीवी पत्रकार विजय गोप पर हमला किया है। विजय गोप ने मंगलवार को इस संबंध में बताया कि उन्होंने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना में दर्ज अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 2 जून की रात करीब 11 बजे, उन्हें सूचना मिली कि पिठोरिया चौक से रांची जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने एक अवैध बालू लदे…
