बेंगलुरु।आईपीएल 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्वागत करने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में फैंस उमड़ पड़े। जैसे ही स्टेडियम के गेट खुले, भीड़ बेकाबू हो गई और भयानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य फैंस घायल हुए हैं। कुछ फैंस को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थिति कैसे बिगड़ी?
फैंस की भीड़ इतनी अधिक थी कि स्टेडियम के बाहर दीवार फांदकर और पेड़ों पर चढ़कर लोग अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए और गेट खुलते ही भगदड़ शुरू हो गई।
आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक बताई जा रही है। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं।
विजुअल्स में नजर आया:
फैंस को बाड़ फांदते हुए
पेड़ों पर चढ़े युवाओं की भीड़
घायल अवस्था में जमीन पर पड़े लोग
प्रशासन की प्रतिक्रिया:
बेंगलुरु पुलिस ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा करने के संकेत दिए हैं
