Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर: अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट-गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 6, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) में गुरुवार रात एक पुराने स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका होने से फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंक के पास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में सायरन बजा और प्रबंधन ने तुरंत झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिमना से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फैक्ट्री के जीएम रविंद्र नाथ ने बताया कि जिस टैंक में विस्फोट हुआ उसमें 20 टन अलकतरा रखने की क्षमता है और तापमान 500 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह टैंक काफी पुराना हो चुका था, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ने से टैंक फट गया और आग लग गई।

blank

इस हादसे के बाद टैंक से निकली गैस तेजी से फैलकर करीब दो किलोमीटर दूर स्थित बालीगुमा के सूखना बस्ती तक पहुंच गई, जिससे कई लोग बीमार पड़ गए। कई लोगों को बेचैनी और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में डिमना-पटमदा मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग पर काबू पा लिया गया है। पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू मंडल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएसपी ने प्रबंधन से पूछा कि इको सेंसेटिव जोन में फैक्ट्री का संचालन कैसे हो रहा है, जिस पर प्रबंधन ने कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। डीएसपी ने कहा कि कोर्ट के आदेश की प्रति प्रस्तुत करने के बाद ही फैक्ट्री दोबारा शुरू होगी।

See also  गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.