Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अहमदाबाद विमान हादसा! 241 की मौत, 81 से अधिक शव बरामद, पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 13, 2025 देश-दुनिया No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कल दोपहर बाद हुए हृदय विदारक विमान हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि एअर इंडिया ने कर दी । अभी तक हादसे की आधिकारिक वजह नहीं पता चल सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि आज तड़के करीब तीन बजे तक 81 से अधिक शव बरामद हुए हैं। 10 टीमें मौके पर हैं। दुर्घटनाग्रस्त उड़ान एअर इंडिया की ‘171 बोइंग 787-8’ है। यह विमान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हादसे के अगले दिन यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी हैं। अहमदाबाद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सीधे घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वह अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री हादसे में बचने वाले इकलौते शख्स रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल रमेश का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आज ही इस हादसे को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।

इससे पहले कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का दौरा भी किया। इस अवसर पर शाह ने कहा कि करीब 1000 डीएनए जांच की जानी है। उन्होंने कहा कि महज 10 मिनट बाद उन्हें दुर्घटना की सूचना मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री , गुजरात के गृहमंत्री, गृह विभाग के नियंत्रण कक्ष, नागरिक उड्डयन विभाग और नागरिक उड्डयन मंत्री को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने तुरंत फोन किया। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

See also  भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका

blank

केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की कि ‘विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो’ (एएआईबी) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक प्रभाग है। उसके पास देश में विमान दुर्घटनाओं की जांच करने का जिम्मा है। नायडू ने एक्स पर कहा, ” अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप एएआईबी ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है।” मंत्री नायडू ने कहा, सरकार विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए कांग्रेस से अधिकृत राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने भारत में जांचकर्ताओं के सहयोग के लिए टीम भेजने की घोषणा की है।

एअर इंडिया ने आधीरात बाद पुष्टि की कि दुर्घटना में बोइंग 787-8, एअर इंडिया की उड़ान 171 में सवार कुल 241 लोग मारे गए हैं, जिनमें 12 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए संचालित होने वाली इस उड़ान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर, 1800 5691 444 स्थापित किया है। देश के बाहर से कॉल करने वाले लोग +91 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं। जीवित बचा व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे। 8,200 घंटों की उड़ान का अनुभव रखने वाले सुमित लाइन ट्रेनिंग कैप्टन हैं। उनकी सहायता फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर कर रहे थे,उन्हें 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त था।

See also  साहिबगंज में 31 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 1 की मौत, 3 लापता

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 आईएसटी (0809 यूटीसी) पर उड़ान भरी थी। इसने एटीसी को मेडे कॉल किया। उसके बाद, विमान ने एटीसी की कॉल का जवाब नहीं दिया। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। टाटा समूह ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.