रांची। रांची में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद गुरुवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 19 जून को जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक समेत) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से 12वीं तक की कक्षाएं नहीं चलेंगी। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग ने रांची में 17 से 21 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और रेड अलर्ट जारी किया है। रांची बना…
Author: दिनरात खबर
खूंटी। जिले के मुरहू प्रखंड के सोमार बाजार मुहल्ले में बुधवार को निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से दो मासूम बच्चों की दबकर मौत हो गई। मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के कारण सोना सबन मुंडू का मनरेगा कुंआ धंस गया। मिट्टी में दबने से अमित हुन्नी पूर्ति और आशीष तोपनो माौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग नौ-नौ वर्ष है। दोनोेें के शवों को निकालने के लिए प्रशासन के साथ ही स्थानीय नागरिक वहां जुटे हुए हैं। इधर, एसडीपीओ वरूण रजक ने बताया कि शवों को निकालने के लिए बहुत जल्द एनडीआआररएफ की टीम पहुंचेगी। अमित संत नॉर्बट…
दुमका। जिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर बगीचा में दो सहेली और पांच दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गई एक आदिवासी किशोरी के साथ उसके ही दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों दोस्तों ने अलग अलग जगह ले किशोरी के साथ गंदा काम किया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को धर दबोचा। इसमें एक किशोर भी शामिल है। मामले में बुधवार को पुलिस ने देवघर के चितरा और गोडडा जिले के पोड़ैयाहाट के सलैया निवासी संदीप हेंब्रम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार किशोरी श्रीअमड़ा में रहने वाली सहेली से…
ढाका। ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच बांग्लादेश दूतावास के अधिकारी दहशत में हैं। कुछ अधिकारियों के घर बमबारी में ध्वस्त हो गए हैं। इन अधिकारियों के सामने खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया है। बांग्लादेश के अखबार ढाका ट्रिब्यून ने एक वैश्विक समाचार संवाद समिति के हवाले से यह रिपोर्ट आज अपनी वेबसाइट पर एक फोटो के साथ प्रसारित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार को हुए इजराइली हमले में बांग्लादेश दूतावास में काम करने वाले अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाया गया। कम से कम एक अधिकारी…
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ लेकर आ रहे हैं, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले ऐसी खबरें थीं कि आमिर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म केवल सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस फैसले पर अडिग रहते हुए ओटीटी से मिली 120 करोड़ रुपये की बड़ी डील को ठुकरा दिया है,…
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक किशोरी की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि एक शादी समारोह से कार सवार लोग बदायूं जिले के सहसवान से दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जानीपुर चंदौस…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब लोटापहाड़ स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। चक्रधरपुर और सोनुआ रेलवे स्टेशन के बीच लोटापहाड़ स्टेशन के समीप मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब मिली जब एक ट्रेन चालक ने डाउन रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ देखा और तुरंत लोटापहाड़ स्टेशन को…
अररिया। अररिया में बीती रात नगर थाना क्षेत्र के आश्रम चौक के पास किराना व्यवसायी के बेटे का शव दुकान में फंदे से लटका मिला।मृतक की पहचान आश्रम मोहल्ला वार्ड संख्या 10 निवासी श्रीकांत मिश्रा के बेटे सत्यम मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।सूचना के बाद रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।फोरेंसिक साइंटिफिक लैब एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट करने में जुटी है।वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और संभावित जलभराव तथा सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 18 जून 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 8 तक के सभी प्रकार के विद्यालय – सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त एवं मदरसा – बंद रहेंगे। इस निर्णय के पीछे प्रमुख कारण जिले में हो रही मूसलधार बारिश और उसके कारण उत्पन्न होने वाले संभावित खतरा हैं। प्रशासन को यह आशंका है कि नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि,…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के अंतर्गत केसीपी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। चारों पर गंभीर आरोप हैं। सुरक्षाबलों के अनुसार, यह लोग राज्य में शांति भंग करने और आम लोगों से वसूली में संलिप्त थे। पहली गिरफ्तारी इंफाल ईस्ट जिले के लैंफेल थाना क्षेत्र के लाईरिक्येंगबम मखा लेकै में की गई। यहां से हाओबम सिटलजीत मैतेई (55) को गिरफ्तार किया। वह सैजांग अवांग लेकै, इंफाल ईस्ट का निवासी है। उससे एक नाइन एमएम पिस्टल (मैगजीन सहित लोडेड), पांच नाइन एमएम जीवित कारतूस, तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है। दूसरी गिरफ्तारी इंफाल वेस्ट जिले…
