Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

सुसाइड कांड की आरोपित सोनाली ने की खुदकुशी, रामगढ़ पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 19, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में आरोपित सोनाली कुमारी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात इस खुदकुशी की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया, जिस कमरे में सोनाली ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की। वहां चार पन्ने का सुसाइड नोट भी उन्हें मिला है। सुसाइड नोट में सोनाली ने रामगढ़ पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई अवश्य होगी।

खुदकुशी के लिए उकसाने की आरोपित थी सोनाली

रांची रोड इंदिरा कॉलोनी निवासी विमल कुमार सिंह की पुत्री सोनाली रामगढ़ थाना कांड संख्या 383/24 की आरोपित थी। सोनाली पर अपने बॉयफ्रेंड को खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

रांची रोड निवासी देव शंकर सिंह ने सोनाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर यह कहा था कि उनका पुत्र सौरभ सिंह के साथ सोनाली के संबंध थे। सोनाली जिस तरह का व्यवहार सौरभ के साथ करती थी, उससे वह डिप्रेशन में चला गया था। उसी के उकसाने की वजह से उनके बेटे ने फंंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। कई लोगों से पुलिस ने बयान लिए थे। सोनाली से भी कई बार पुलिस ने पूछताछ की थी।

See also  झारखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू, किसानों के खिले चेहरे

दो दिन पहले जब्त किया गया था सोनाली का फोन

रामगढ़ पुलिस जब कांड 383/24 की जांच कर रही थी तो उसमें सोनाली के खिलाफ भी कई सबूत उन्हें मिले थे। कुछ सबूतों की पुष्टि के लिए दो दिन पहले सोनाली का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था।

यहां तक की सोनाली से वॉइस सैंपलिंग के लिए भी अनुमति मांगी गई थी। मोबाइल को एफएसएल में भेजा जाता या सोनाली का वॉइस सैंपलिंग कराया जाता, इससे पहले ही उसने खुदकुशी कर ली।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.