Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

नीतीश कुमार ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे बहुत काम, बिहार के विकास में केंद्र सरकार का अहम योगदान

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 20, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान जिला के पचरुखी प्रखण्ड अन्तर्गत जसौली खर्ग में 5,900 करोड़ रूपये से अधिक की आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार बहुत काम कर रही है। केंद्र की सहायता से बिहार में विकास का काम तय समय में पूरा हो रहा है। राज्य के विकास में केंद्र सरकार का अहम योगदान है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने आज जनसभा में कहा कि जुलाई 2024 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके बाद फरवरी, 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के आयोजन का जिम्मा पहले 6 राज्यों को मिल चुका था लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने बिहार को यह जिम्मा दिया, जो गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 22 नगर विकास की परियोजनाओं, 6 सड़क परियोजनाओं और एक रेल परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है जिसकी कुल लागत 5,918 हजार करोड़ रुपये है। दो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है और एक इंजन के निर्यात का शुभारंभ हो रहा है। कुल मिलाकर इन 32 योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होने वाला है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं।

See also  मुख्यमंत्री नीतीश ने भूमिगत नाला के साथ सड़क निर्माण कार्य का किया स्थल निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को एनडीए की जो सरकारी बनी थी, उसमें जदयू के साथ भाजपा भी थी। हम लोग मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। हम लोगों से पहले जो सरकार थी, उसने कोई काम नहीं किया था लेकिन वह आजकल अनाप-शनाप प्रचार-प्रसार कर रही है। पहले क्या हाल था, शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। उन लोगों के समय में राज्य की बहुत बुरी हालत थी। पहले की सरकार में महिलाओं के विकास के लिए कोई काम नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। राज्य में बड़े पैमाने पर पुल-पुलियों का निर्माण हुआ। सात निश्चय के अंतर्गत हर घर बिजली, हर घर पानी और हर घर शौचालय के साथ ही टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया। हमने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जगहों पर जाकर विकास कार्यों को देखा। इसके बाद 430 नयी योजनाओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। हर जिले में विकास का काम शुरू कर दिया गया है। सीवान, गोपालगंज और सारण जिले में भी कई विकास परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई।

केंद्र की सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है। हम इनसब कामों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं और उनको धन्यवाद देते हैं।

राज्य सरकार तो विकास का काम कर ही रही है। साथ ही केंद्र सरकार ने जितना राज्यों के लिए विकास कार्य शुरू किया है, उससे बिहार बहुत आगे बढ़ेगा, अब कोई पीछे नहीं रहेगा। इसे आपलोग भूलिएगा नहीं।

See also  नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.