हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा पंचायत के जोराकाठ गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे छह वाहन और एक जनरेटर को अपराधियों ने फूंक दिया। आग लगाए गए वाहनों में दो जेसीबी, दो हाइवा, एक ग्रेडर, एक पानी टैंकर, और एक जनरेटर शामिल है। घटना सोमवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को उग्रवादियों या अपराधियों ने अंजाम दिया है, यह जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।
Author: दिनरात खबर
लीड्स। भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल का मानना है कि क्रिकेट में परिणाम हमेशा आपकी प्रतिभा, तैयारी, फिटनेस और प्रयासों के अनुपात में नहीं आते। टेस्ट क्रिकेट में उनके अपने सफर ने इस बात को बार-बार साबित किया है। मुश्किल परिस्थितियों में सात में से आठ शतक विदेशों में लगाने के बावजूद वह कभी स्थायी रूप से भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़ी क्रम के मुख्य स्तंभ नहीं बन पाए। हेडिंग्ले टेस्ट से पहले उनका औसत 33.57 था, जो उनके कौशल की तुलना में काफी कम माना जा सकता है। सोमवार को जब चौथे दिन की सुबह टीम की पारी पटरी से उतरती नजर…
वाशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव। इजराइल के साथ युद्ध में उलझे ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नहीं सुनी। ट्रंप के दोनों देशों के संघर्ष विराम के लिए सहमत होने दावे को धता बताते हुए ईरान ने आज सुबह इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इजराइल के कई शहरों में हमले से पूर्व के सायरन बज रहे हैं। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कुछ देर पहले माना है कि ईरान ने उस पर मिसाइल हमला किया है। इस वजह से सायरन बज रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, ट्रंप की युद्ध विराम घोषणा के बाद…
मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अपने पंजाबी गानों के साथ-साथ वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। अपने गानों और एक्टिंग के लिए हमेशा अपने फैंस के बीच सराहे जाने वाले दिलजीत इस समय ट्रोल हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ अपनी एक फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसी वजह से दिलजीत विवादों में फंस गए हैं। दिलजीत की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी-3’ 27 जून को दुनियाभर में…
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बाईपास के समीप तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय सोनाली कुमारी और 12 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां सुबह गांव के पास स्थित तालाब किनारे बकरी चराने गई थी। इसी दौरान एक बकरी तालाब के किनारे चली गई। जिसे बचाने के क्रम में निशा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। निशा को डूबते देख सोनाली ने भी उसे बचाने के लिए पानी में छलांग…
डेहरी आन सोन। डेहरी नगर थाना के ईदगाह मोहल्ला में रविवार आधी रात के बाद प्रेमी,प्रेमिका ने मिल पति की गला दबाकर हत्या कर दिया। पुलिस ने एक घण्टे के अन्दर घटना में संलिप्त एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रौशन कुमार के अनुसार लगभग रात्रि दो बजे डेहरी को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र के इदगाह मोहल्ले में रेशमा खातुन के द्वारा दो व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने पति मो अशरफ को गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष, डिहरी नगर एवं डायल-112 की टीम शीघ्रता से घटनास्थल पर पहुँच…
रांची। राजधानी रांची में सोमवार को चार घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस भारी बारिश से नदी और नाले उफना गए, जबकि सड़कें पानी में डूब गईं। इससे आने-जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी उठानी पडी। रांची के अपर बाजार स्थित सेवा सदन अस्पताल, पंडरा, पंचशीलनगर, कोकर के कई मोहल्ले पानी मे डूब गए। रांची रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भरने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। लगातार बारिश से स्कूली बच्चे और अन्य काम करनेवालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रांची में तापमान 31.7 डिग्री से गिरकर…
इंदौर। इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 (एयरबस ए320 नियो) सोमवार को देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर बीच रनवे से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान में करीब 80 यात्री सवार थे। पायलट को जैसे ही तकनीकी खराबी का अहसास हुआ, फौरन फ्लाइट को रनवे से वापस टर्मिनल पर ले आए। इसके चलते यात्रियों को लगभग ढाई घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो…
कोलकाता। कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की है। अपने दिवंगत पिता और पूर्व विधायक नसीरुद्दीन अहमद से भी बड़ी बढ़त हासिल करते हुए अलीफा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष घोष को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया। इस नतीजे से उत्साहित पार्टी की प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘मां, माटी और मानुष’ की जीत बताते हुए मतदाताओं का आभार जताया। कालीगंज उपचुनाव में मतगणना की शुरुआत से ही अलीफा अहमद ने लगातार बढ़त बनाए रखी। 18वें राउंड तक आते-आते यह साफ हो गया कि वह 2021 में…
गांधीनगर। विधानसभा क्षेत्र कडी और विसावदर उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के 4 घंटे के भीतर ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने तक दाणीलीमडा क्षेत्र से विधायक शैलेश परमार जिम्मेदारी संभालेंगे। इस उपचुनाव में कडी विधानसभा सीट पर भाजपा और विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “मैं इस्तीफा देकर किसी के बहकावे में नहीं आना चाहता था। मैंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली…
