Author: दिनरात खबर

लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनका एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट, जिसे हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद श्रुति ने अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मैं आप सभी को यह सूचित करना चाहती हूं कि मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। फिलहाल मैं उस अकाउंट से कुछ भी पोस्ट नहीं कर पा रही हूं। जब तक मैं वापस कंट्रोल नहीं ले लेती, कृपया उस अकाउंट से आई किसी भी पोस्ट या मैसेज पर भरोसा न करें।” फैंस अब उनकी साइबर…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण के लिए 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति सहित 46 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद कैबिनेट की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने बताया कि इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। आम जनता के मन से अपराधियों का डर खत्म करने और कानून का भय स्थापित करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने एक अनोखी पहल करते हुए 50 हजार के इनामी अपराधी निशार हसन उर्फ निशु को गिरफ्तार करने के बाद शहर में पैदल मार्च कराया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने न सिर्फ अमरनाथ गिरोह को बड़ा झटका दिया, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। यह पहला मौका है जब जमशेदपुर पुलिस ने लुक आउट नोटिस के जरिए किसी इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। हत्या, रंगदारी, बमबारी और फायरिंग जैसे दर्जनों…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन (गुरुजी) से मुलाकात की। गुरुजी इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राजनीतिक विमर्श और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा संभव है।

Read More

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित ग्राम धरनावदा में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे कुएं में दम घुटने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में गिरे एक बछड़े को निकालने के लिए गांव के छह लोग उसमें उतरे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव दल कार्य शुरू किया। एसडीईआरएफ और सीआईएसएफ की मदद से कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छह में पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि…

Read More

नई दिल्ली: प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आमिर खान की हालिया फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ समेत भारतीय फिल्म उद्योग के विविध पहलुओं पर चर्चा हुई। आमिर इस अवसर पर पारंपरिक सफ़ेद कुर्ता और नीली जींस में नज़र आए। इस दौरान आमिर ने राष्ट्रपति के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया गया। पोस्ट में लिखा गया, “प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।” उल्लेखनीय…

Read More

भागलपुर। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गमैल गांव निवासी 52 वर्षीय किसान ओमकार नाथ झा की मौत मंगलवार को इलाज के दौरा मायागंज अस्पताल में हो गई। बताया जा रहा है कि किसान ने डिप्रेशन में आकर खुद का गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजन के अनुसार, ओमकार नाथ झा ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया था। घटना के तुरंत बाद उन्हें पीएचसी बिहारीगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे भागलपुर…

Read More

रांची। झारखंड की बेटी डॉ पार्वती तिर्की को उनकी कविता संग्रह फिर उगना के लिए वर्ष 2025 का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्रदान किया गया है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को रांची में उनसे मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने बकायदा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में कहा है कि डॉ पार्वती तिर्की को मिला यह सम्मान न केवल साहित्यिक क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा भी दिलाता है। उनकी यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व की बात है और उम्मीद की जाती है कि वे साहित्यिक…

Read More

उदयपुर। राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक फ्रांसीसी युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। आरोपित युवक ने पहले युवती को एक कैफे में पार्टी के दौरान अपने झांसे में लिया और फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने किराए के मकान पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। घटना शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र की है, जो सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश जारी है। युवती की स्थिति खतरे से बाहर है और…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायु सेना के सी-17 विमानों ने भारतीय नागरिकों और मित्र देशों के नागरिकों को निकालने के लिए जॉर्डन और मिस्र से मिशन शुरू किए हैं। ऑपरेशन सिंधु के तहत 161 भारतीयों को इजराइल से दिल्ली लाया गया। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक अन्य उड़ान के जरिए ईरान के मशहद से 292 भारतीयों को निकाला गया। भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों और मित्र देशों के नागरिकों को वापस लाने…

Read More