Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ट्रंप के सीजफायर का दावा निकला गलत, ईरान ने इजराइल पर फिर दागी मिसाइल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 24, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव। इजराइल के साथ युद्ध में उलझे ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नहीं सुनी। ट्रंप के दोनों देशों के संघर्ष विराम के लिए सहमत होने दावे को धता बताते हुए ईरान ने आज सुबह इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इजराइल के कई शहरों में हमले से पूर्व के सायरन बज रहे हैं।

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कुछ देर पहले माना है कि ईरान ने उस पर मिसाइल हमला किया है। इस वजह से सायरन बज रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, ट्रंप की युद्ध विराम घोषणा के बाद ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा, “अभी तक युद्ध विराम या सैन्य अभियान खत्म करने पर कोई समझौता नहीं हुआ है। बशर्ते इजराइल अगर तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले आक्रमण बंद कर दे तो हमें लड़ाई बंद कर देंगे। सैन्य संघर्ष समाप्त करने का अंतिम निर्णय इसके बाद किया जाएगा।”

तेहरान टाइम्स की खबर के अनुसार, “ईरान के संसद अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने एक्स पर लिखा है, “अमेरिका और इजराइल झूठ बोल रहे हैं। वे चाहते हैं कि ईरान अपनी चौकसी कम कर दे ताकि वे तनाव बढ़ा सकें।” ईरान-इजराइल युद्ध 13 जून को शुरू हुआ। इजराइल ने ईरान के आवासीय भवनों और परमाणु स्थलों पर अभूतपूर्व हमले किए, जबकि ईरानी वाशिंगटन के साथ छठे दौर की वार्ता में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे।”

See also  राहुल के आरोप पर चुनाव आयोग का आया जवाब, वोट को ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता

द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार रात कहा कि इजराइल और ईरान युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि संघर्ष विराम मंगलवार को बाद में चरणों में लागू होगा। इस बीच, रात भर लड़ाई जारी रही। ईरानी राज्य मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों के बीच हवाई रक्षा प्रणाली बंद हो गई। इजराइल की सेना ने कहा कि उसने ईरान से लॉन्च किए गए ड्रोन को रोक दिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.