Author: दिनरात खबर

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने पहली बार लुक आउट नोटिस के जरिए एक इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, रंगदारी, फायरिंग और अवैध वसूली के 12 मामलों में वांछित अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य निशार हसन उर्फ नीशु को बहरीन से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। यह जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक नगर…

Read More

रांची। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के कथित विवादित बयान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) आक्रोशित हो उठा है। संगठन के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मांडू विधायक द्वारा जयराम महतो के विरुद्ध दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि विधायक जयराम महतो राज्य में खतियानी आंदोलन, जेपीएससी-जेएसएससी की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान सहित अनेक जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे जननायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग पूरे झारखंड की अस्मिता पर चोट है। उन्होंने ऐलान…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया प्रखंड में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रखी गई शैक्षणिक पुस्तकों की चोरी और उन्हें अवैध रूप से कबाड़ी को बेचने की घटना पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को गंभीर रुख अपनाया है। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। घटना को लेकर चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, जिन भवनों या विद्यालयों में ये पुस्तकें संग्रहित थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है ताकि आगे किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। इस प्रकरण में संलिप्त पाए गए…

Read More

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और शुरुआती तीन दिनों में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। फिल्म को रविवार तक बढ़िया रेस्पॉन्स मिला, लेकिन सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते कलेक्शन में गिरावट देखी गई। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसी पकड़ बनाए रखती है, खासकर वीकडे पर। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित श्रीनारायण गुरु और महात्मा गांधी के ऐतिहासिक संवाद की शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख कर कहा कि इसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट और कठोर नीति को दुनिया के सामने रख दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए अब दुनिया में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। आज का भारत अपने हितों के अनुसार हर जरूरी कदम उठाने में पीछे नहीं रहता। उन्होंने…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास बीते दिन हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबकर एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री अभी लापता हैं। एसडीआरएफ, पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे से पुन: खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच सुबह जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी मौके पर पहुंच गये।जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जियोलॉजिस्ट की टीम को तत्काल मौके का निरीक्षण करने व भूस्खलन…

Read More

डेहरी आन सोन: सासाराम नगर थाना के पुरानी जीटी रोड के बेदा नहर के समीप आज सुबह एक डंफर और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।मरने वालों में एक वनकर्मी इंद्रदेव सिंह के 17 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं, जो माली का काम करते थे। वहीं दूसरे मृतक की पहचान मोरसराय निवासी किसान 45 वर्षीय भोला पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार डंफर और आटो की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए…

Read More

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजराइल के बीच सीज फायर की घोषणा का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर तेजी के रूप में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आ गई। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख भी बना। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ…

Read More

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला करने के बाद चुप्पी तोड़ी। ईरान ने इजराइल के साथ युद्ध विराम की पुष्टि की है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम समझौते के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। इजराइल अब तक खामोश है। मगर उसने कहा कि ईरान मिसाइलें दाग रहा है। ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने कुछ देर पहले अपनी वेबसाइट पर खबर प्रसारित कर यह जानकारी दी । साथ ही डोनाल्ड ट्रंप…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना के ताज होटल में आज होने वाले ऊर्जा क्षेत्रीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें पूर्वी भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्री हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करेंगे। सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार के ऊर्जा मंत्री शामिल होंगे। बिहार का प्रतिनिधित्व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। पहले यह सम्मेलन 17 जून को होना था। प्रशासनिक कारणों से इसे 24 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस सम्मेलन में…

Read More