Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गांधीनगर। विधानसभा क्षेत्र कडी और विसावदर उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के 4 घंटे के भीतर ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने तक दाणीलीमडा क्षेत्र से विधायक शैलेश परमार जिम्मेदारी संभालेंगे। इस उपचुनाव में कडी विधानसभा सीट पर भाजपा और विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “मैं इस्तीफा देकर किसी के बहकावे में नहीं आना चाहता था। मैंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है और इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस में नैतिक जिम्मेदारी की परंपरा रही है। मैं हमेशा कांग्रेस का सिपाही बनकर काम करूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को नेता बनाती है, अब मैं भी कार्यकर्ता बनकर काम करता रहूंगा। मैंने दोहरे चरित्र वाली राजनीति नहीं की है। अगर दो में से एक सीट भी मुझे मिल जाती तो अच्छा होता।”

शक्तिसिंह ने कहा कि 30 साल तक सत्ता में न रहने के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं ने डटकर संघर्ष किया है। अच्छे परिणाम न मिलने की जिम्मेदारी मैं स्वीकार करता हूं और तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। शहर और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी

(एआईसीसी) ने सभी उम्मीदवारों की बात सुनी है। उसके बाद जिला अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि गुजरात के कार्यकर्ताओं को नई ताकत और जोश मिला है। पार्टी या परिवार में फैसले के समय कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। तीन महीने में जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद फिर से कार्यकर्ताओं से पूछा जाएगा।

See also  अग्निवीरों की कदमताल से गूंजा 39 जीटीसी परिसर, 197 जवानों ने ली देशसेवा की शपथ

पिछले 7 साल में तीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दे चुके हैं इस्तीफा

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद जगदीश ठाकोर ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद जून 2023 में शक्तिसिंह नए प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 2018 में अमित चावड़ा प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन फरवरी-मार्च 2021 में हुए नगर निगम और जिला पंचायत चुनाव में हार के बाद अमित चावड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उपचुनाव में हार के बाद शक्तिसिंह गोहिल ने कांग्रेस प्रदेश

अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल पांच बार 1990-95, 1995-98, 2007-2012, 2014 और 2017 से 2020 तक विधायक रह चुके हैं, जबकि वर्ष 2020 में वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। वे गुजरात के इतिहास में सबसे कम उम्र यानी 32 साल की उम्र में कैबिनेट बने थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.