Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

झारखंड पुलिस ने इनामी कुख्यात अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 24, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने पहली बार लुक आउट नोटिस के जरिए एक इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, रंगदारी, फायरिंग और अवैध वसूली के 12 मामलों में वांछित अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य निशार हसन उर्फ नीशु को बहरीन से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

यह जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रथम भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से आरोपित के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कराया। इसके बाद जैसे ही वह बहरीन से भारत लौटा, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच में पकड़ा गया। जमशेदपुर पुलिस के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी इनामी अपराधी को लुक आउट नोटिस के माध्यम से गिरफ्तार किया गया हो।

गिरफ्तार अपराधी निशार हसन उर्फ नीशु, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क का निवासी है और पूर्व में चोरी, रंगदारी, हत्या, बमबारी और फायरिंग जैसे संगीन मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह अमरनाथ गिरोह को पुनः सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था और शहर में दहशत फैलाने के प्रयास में लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने तकनीकी सक्रियता से नाकाम कर दिया।

उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में सोनारी, बिष्टुपुर, मानगो, ओल्डीह और बोडाम थानों में हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया है, जिससे वह गिरोह के अन्य अपराधियों से संपर्क में रहता था।

See also  चंपई सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में बड़े फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

यह मामला 27 अगस्त 2023 का है जब मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित प्वाला बस्ती में स्वर्णरेखा नदी किनारे खटाल के पास पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस कांड में मृतक के भाई मंतोष यादव के आवेदन पर मानगो थाना (कांड संख्या 247/2023 )दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था , लेकिन मुख्य आरोपित निशार हसन घटना के बाद फरार हो गया था।

पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि वह बहरीन भाग गया है और वहीं से अपने नेटवर्क के जरिए जमशेदपुर में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इस बीच उसने वैकुंठनगर के राजा सिंह की हत्या करवा दी और डिमना लेक रोड पर आशुतोष ओझा उर्फ आशु पर जानलेवा हमला कराया। साथ ही, मानगो और जुगसलाई इलाके के जमीन कारोबारियों से अमरनाथ गिरोह के माध्यम से अवैध वसूली भी कर रहा था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.