Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, 8.50 करोड़ रुपये कमाए

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 24, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और शुरुआती तीन दिनों में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। फिल्म को रविवार तक बढ़िया रेस्पॉन्स मिला, लेकिन सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते कलेक्शन में गिरावट देखी गई। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसी पकड़ बनाए रखती है, खासकर वीकडे पर।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज़ के चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 20.2 करोड़ रुपये हो गई, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन भले ही थोड़ा कम रहा हो, लेकिन वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के चलते ‘सितारे ज़मीन पर’ अब हिट होने की दिशा में बढ़ती दिख रही है।

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान के साथ पहली बार जेनेलिया डिसूज़ा की जोड़ी नजर आ रही है। जेनेलिया ने फिल्म में आमिर की पत्नी सुनीता का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आमिर ने गुलशन नामक एक बदनाम बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। इस खास प्रोजेक्ट को आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म फ्रांस की सुपरहिट फिल्म ‘चैंपियंस’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।-

See also  'सलमान इंडस्ट्री के असली दबंग हैं', सोनाक्षी सिन्हा ने बताई वजह
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.