Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

ट्रंप की ईरान-इजराइल सीजफायर घोषणा से उत्साह में शेयर बाजार में तेजी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 24, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजराइल के बीच सीज फायर की घोषणा का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर तेजी के रूप में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आ गई। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख भी बना। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी पोर्ट्स, जियो फाइनेंशियल, श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 4.14 प्रतिशत से लेकर 1.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 2.90 प्रतिशत से लेकर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,466 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,025 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 441 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

See also  स्टॉक मार्केट में एआरसी इंसुलेशन की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट

बीएसई का सेंसेक्स आज 637.82 अंक की मजबूती के साथ 82,534.61 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 82,835.39 अंक तक पहुंच गया। इस तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 82,360.04 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद एक बार फिर खरीदारों की लिवाली शुरू हो जाने से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 869.98 अंक की बढ़त के साथ 82,766.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 208 अंक उछल कर 25,179.90 में अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,250.85 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक लुढ़क कर 25,118.50 अंक तक आया, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल कर इस सूचकांक की चाल को तेज कर दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 265.60 अंक की मजबूती के साथ 25,237.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 511.38 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,896.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 140.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,971.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

See also  सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ Insta पर शेयर की तस्वीरें
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.