Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

’मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ को मंजूरी: नीतीश सरकार बनायेगी हर पंचायत में विवाह भवन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 24, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण के लिए 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति सहित 46 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बैठक के बाद कैबिनेट की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने बताया कि इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा संपोषित ’दीदी की रसोई’ का संचालन बहुत ही अच्छे ढंग से हो रहा है। राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में ’दीदी की रसोई’ का प्रति थाली न्यूनतम खर्च लगभग 40 रूपये है जिसे सरकार 20 रुपये में उपलब्ध करायेगी। 20 रूपये प्रति थाली की क्षतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा जीविका को उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य सचिव मीणा ने कहा कि महिलाओं से विमर्श के बाद नीतीश सरकार ने जीविका दीदी के वेतन में वृद्धि का फैसला लिया है। उन्हें मिलने वाले कर्ज में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन भत्ता में भी वृद्धि की गई है। इसके साथ ही 94 लाख परिवारों की बेहतरीन के लिए कमेटी के गठन का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि 12 जून को सीएम ने पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया था। पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी डेढ़ गुना कर दी गई। पंचायती राज प्रतिनिधि के सदस्यों की आकस्मिक और सामान्य मृत्यु तक 5 लाख की राशि देय होगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 करने को कैबिनेट ने दी स्वीकृति दी है, यह अगले महीने से लागू होगा।

See also  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि कोसी-मेची अंतःराज्यीय लिंक परियोजना को मंत्रिपरिषद् से स्वीकृति मिल गई है। सीमांचल क्षेत्र में इस परियोजना से करीब 2.15 लाख हेक्टेयर में नई सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी। अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के लोग लाभान्वित होंगे। 2 लाख 14 हजार 813 हेक्टेयर कृषि भूमि को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी। परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना से बाढ़ से भी निजात मिलेगी।

इस मौके पर कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन भत्ते में वृद्धि कर दी गई है। परिवहन विभाग अंतर राज्य मार्ग में एसी बस चलाई जाने को लेकर कैबिनेट में मंजूरी दी गई है। पटना में ड्रेनेज सिस्टम सैदपुर नाला को ढंका जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी राजगीर में पद सृजन लिपिक का किया गया। जेपी गंगा पथ से कोईलवर सड़क बनाई जाने को मंजूरी दे दी गई है। वहीं राज्य सरकार को वाणिज्य कर देने वाले सबसे ज्यादा व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.