Author: दिनरात खबर

बिष्णुपुर (मणिपुर)। मणिपुर में सुरक्षा बलों काे एक बड़ी सफलता तब मिली जब प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के एक कैडर काे गिरफ्तार किया। इस खुफिया जानकारी के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी और घेरेबंदी अभियान तेज कर दिया है। जांच में सामने आया है कि ये तैरते हुए झोपड़े भूमिगत उग्रवादियों के लिए अस्थायी शरणस्थल और ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मूतुम मनोचा सिंह उर्फ खुल्लकपा (44) के रूप में हुई है, जो त्रोंगलाओबी माखा लीकाई का निवासी है।…

Read More

ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के पहले दिन गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 180 रनों पर समेट दिया, लेकिन केंसिंग्टन ओवल की पिच की चुनौती का अंदाजा उसे तब हुआ जब दिन के अंत तक उसने खुद 4 विकेट गंवा दिए। स्टंप्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 57/4 रहा, जहां डेब्यू कर रहे ब्रैंडन किंग 23 रन बनाकर नाबाद हैं।हालांकि किंग के लिए दिन मिश्रित रहा, क्योंकि उन्होंने फील्डिंग में तीन कैच छोड़े, लेकिन अंत में बल्लेबाजी में संभलने की कोशिश की। शामार जोसेफ और सील्स की घातक गेंदबाज़ी वेस्टइंडीज के लिए सबसे प्रभावशाली गेंदबाज़ शामार जोसेफ रहे, जिन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। सोने के भाव में आज 240 रुपये से लेकर 260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आ गई। इसी तरह चांदी भी आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,950 रुपये से लेकर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,700 रुपये से लेकर 90,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा…

Read More

नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना हाल ही में ‘कुबेरा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। मौजूदा वक्त की बॉक्स ऑफिस क्वीन ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसमें वह एक बेहद पावरफुल और अब तक के सबसे अनोखे अवतार में नजर आएंगी। रश्मिका मंदाना ने अपने नए पोस्टर के साथ एक दिलचस्प कैप्शन शेयर किया। उन्होंने लिखा, “क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरी अगली फिल्म का टाइटल क्या है? मुझे नहीं लगता कि कोई इसका सही अनुमान लगा पाएगा… लेकिन अगर किसी ने टाइटल पहचान लिया,…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री लगातार जन सरोकार से जुड़े फैसले लेते जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में तीन गुणा बढ़ोतरी के बाद, सीएम ने आज राज्यवासियों को एक और सौगात दी है। सरकार ने पर्व-त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों की सुविधा के लिए 299 बस चलाने का निर्णय किया है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यामंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब,…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित शिव मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की चाकूओ से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।गुरूवार की सुबह खून से लथपथ पुजारी का शव मंदिर परिसर में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पुजारी हरि गिरि बीते 15 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मंदिर परिसर से शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणो ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में मंदिर परिसर में देखने के बाद इसकी सूचना पिपरा थाना को…

Read More

रांची। झारखंड सरकार के मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल शामिल हुईं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आईजी मनोज कौशिक, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। मैराथन दौड़ मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायलाल चौक) पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों (बालक-बालिका) को पुरस्कृत…

Read More

रांची। झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है। मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है। यहां पर सामान्य…

Read More

किंगदाओ (चीन)। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ शहर में आहूत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिवसीय सम्मेलन में आतंकवाद पर गरजे हैं। सिंह ने कहा कि एससीओ को आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने एक्स हैंडल पर उनके दिए भाषण और फोटो आज सुबह साझा किए हैं। सिंह ने कहा कि सीमापार आतंकवाद सहित आतंकवाद के अन्य निंदनीय कृत्यों के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता है। आतंकवाद का हर कृत्य आपराधिक और अनुचित है। एससीओ सदस्यों को इस बुराई…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। दुर्घटना में 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंध अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर बद्रीनाथ की ओर जा रहा था, जो घोलतीर क्षेत्र में…

Read More